हरियाणा पुलिस के इस अधिकारी को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, 8 अन्य पुलिसकर्मी भी होंगे सम्मानित

चंडीगढ़ , 25 जनवरी (अभी) - गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा के 1 पुलिस अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से  तथा 8 अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा।

पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों व जवानों की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए हरियाणा पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा गुप्तचर विभाग के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सौरभ सिंह को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित जाएगा।

हरियाणा पुलिस में सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों में उप-पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत सिंह,गुप्तचर विभाग, गुरूग्राम, निरीक्षक विश्वजीत, गुप्तचर विभाग, चरखी दादरी, निरीक्षक विपिन कुमार, पुलिस अकादमी मधुबन करनाल, उप-निरीक्षक मोहन सिंह, टेलीकॉम पंचकूला हरियाणा, उप-निरक्षक रणबीर स्पेशल टास्क फोर्स करनाल, उप-निरीक्षक ओमप्रकाश सीन ऑफ क्राइम हिसार, उप-निरीक्षक नरेन्द्र कुमार, मुख्यालय गुप्तचर विभाग, सहायक उप-निरीक्षक जगतार सिंह मुख्यमंत्री सुरक्षा डैस्क, गुप्तचर विभाग, हरियाणा शामिल हैं।

Previous
Previous

देश हित में हर व्यक्ति के लिए मतदान करना जरूरी: प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Next
Next

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, हजारों पुलिसकर्मी किए तैनात