देश हित में हर व्यक्ति के लिए मतदान करना जरूरी: प्रो. सोमनाथ सचदेवा
चंडीगढ़ , 25 जनवरी (अभी) - कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि देश हित में हर व्यक्ति के लिए मतदान करना जरूरी है तथा मतदान की प्रक्रिया में हर किसी की भागीदारी अनिवार्य है।
उन्होंने यह विचार शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी को जागरूक मतदाता शपथ लेते हुए व्यक्त किए।
कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है तथा यही राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर उन्होंने सभी को भारतीय चुनाव आयोग द्वारा निर्देशित मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पॉल, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, प्रो. जितेन्द्र शर्मा, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, उपनिदेशिका डॉ. जिम्मी शर्मा, डॉ. हरदीप राय शर्मा, डॉ. मीनाक्षी सुहाग, डॉ. पूजा, कुलपति के ओएसडी पवन रोहिला, सहायक कुलसचिव विनोद वर्मा, बलजीत, यशपाल, संदीप चट्टोपाध्याय, गोपाल, कश्मीर सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।