09/09/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, नई दिल्ली 9 सितंबर

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

नेपाल: 20 लोगों की मौत के बाद नेपाल सरकार का यू-टर्न, सोशल मीडिया पर लगें प्रतिबंध हटाए

नेपाल में आंदोलन का बड़ा असर, गृहमंत्री ने कैबिनेट बैठक में पीएम ओली को सौंपा इस्तीफा

फ्रांस में सरकार गिरी, मैक्रों के करीबी बायरू को छोड़नी होगी पीएम की कुर्सी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आंतकवादी ढेर, 1 के छिपे होने आशंका

बिहार SIR पर बवाल... चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, आज होगी सुनवाई

भारत और इजरायल के बीच द्विपक्षीय निवेश समझौता हुआ, दोनों देशों के बीच व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

उपराष्ट्रपति चुनाव आज, राधाकृष्णन और रेड्डी के बीच मुकाबला: नवीन पटनायक और केसीआर की पार्टी ने दूरी बनाई; पीएम मोदी पहला वोट डालेंगे

पीएम मोदी ने सांसदों से स्वदेशी मेले लगाने को कहा: सांसदों की वर्कशॉप  में बोले- व्यापारियों को GST सुधारों के बारे में बताएं

ब्रिक्स वर्चुअल शिखर सम्मेलन : एस जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, अमेरिकी आयात शुल्क पर होगी अहम चर्चा

इजरायल में आतंकी हमले से एक और जंग के आसार, वेस्ट बैंक पहुंचने लगे यहूदी सैनिक

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार PAK कैदियों की रिहाई, 70 जाएंगे अटारी बॉर्डर पार

कोई असर नहीं होगा... ट्रंप की नए प्रतिबंध लगाने की धमकी का रूस ने उड़ाया मजाक

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने फिजियोथेरेपिस्टों के योगदान को सराहा

पीएम मोदी मंगलवार को करेंगे पंजाब का दौरा, बाढ़ की स्थिति की समीक्षा

BRICS देशों को करीब आना होगा... भारत का जिक्र कर बोले ब्राजील के राष्‍ट्रपत‍ि

कम डिस्काउंट पर भी रूस से तेल खरीदेगा भारत, इंडियन ऑयल ने कर दी नई बुकिंग

'दुर्व्यवहार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं...', जनता दर्शन कार्यक्रम में गुस्सा हुए CM Yogi, जनसेवकों को लगाई फटकार

बलूचिस्तान में सेना के अत्याचारों के खिलाफ जनता का विद्रोह! हमले के बाद भड़का गुस्सा

एशिया कप पर अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हकदार होने के बावजूद टीम से बाहर रहना निराशाजनक

इतिहास

1965 - तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।

1967 - युगांडा ब्रिटेन से आज़ाद हुआ।

1979 - जोगेन्द्रनाथ हज़ारिका ने मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया।

1991 - तज़ाकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की।

1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की प्रकरण पर स्वतंत्र वकील केनेथ स्टार ने अपनी बहुचर्चित रपट कांग्रेस को प्रेषित किया।

1999 - भारत के महेश भूपति तथा जापान की आर्क सुगियामा की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।

2001 - वीनस विलियम्स ने छोटी बहन सेरेना को ग्रैंडस्लैम फ़ाइनल में हराया।

2002 - पीट सम्प्रास ने आंद्रे अगासी को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस ख़िताब जीता।

2004 - फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री अहमद कुरेई ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2005 - चीन के बीजिंग स्थित छाओयांग पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण।

2006 - अंतर्राष्ट्रीय दबाव के मद्देनज़र इस्रायल द्वारा आठ सप्ताह से की गयी लेबनान की नौसैनिक घेराबन्दी को समाप्त किया गया।

अमेरिकी राज्य फ़्लोरिडा के केप कनैवरल स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष यान अटलांटिस ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।

2007 - वेनिस फ़िल्म फ़ेस्टिवल में हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट को बेस्ट एक्टर का तथा केट ब्लैंशट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड प्रदान किया गया।

2008 -

हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य रचनाकार तथा लोकवार्ताकार डॉ.अर्जुनदास केशरी को 'साहित्य महोपाध्याय' अलंकरण प्रदान करने की घोषणा की गई।

सर्वोच्च न्यायालय ने सी.बी.आई. को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के दो जजों निर्मल यादव और निर्मल जीत कौर से 15 लाख रुपये के घूसकांड में पूछताछ की इजाज़त दी।

2009 - रेल मंत्रालय ने गृह मंत्रालय की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली शुरू करने की घोषणा की।

2010 - 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' देने का निर्णय लिया गया।

Previous

परियोजनाओं में देरी को लेकर सख्त हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Next

‘‘राजनीति सेवा का माध्यम है और राजनीति सुख-सुविधाएं भोगने के लिए नहीं हैं’’ - ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज