नगर परिषद अम्बाला छावनी व नगरपालिका बराड़ा के लिए ईवीएम मशीनों की रैण्डमाईजेशन की
अम्बाला, 27 फरवरी (अभी): निकाय चुनाव के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर की अध्यक्षता में नगर परिषद अम्बाला छावनी व नगरपालिका बराड़ा के लिए ईवीएम मशीनों की रैण्डमाईजेशन का कार्य किया गया। इस मौके पर सामान्य पर्यवेक्षक वीना हुड्डा, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बराड़ा अमित भारद्वाज, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व चुनाव में खड़े प्रत्याशियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस पूरी प्रक्रिया की बकायदा वीडियोग्राफी भी करवाई गई।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार जिले में नगर निकाय चुनाव को पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से करवाना हमारा दायित्व है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के तहत मेयर पद के लिए उप चुनाव के तहत ईवीएम मशीनों की रैण्डामाईजेशन का कार्य किया जा चुका है तथा नगर परिषद अम्बाला छावनी व नगरपालिका बराड़ा के चुनाव के लिए ईवीएम मशीनो की रैण्डामाईजेशन का कार्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व चुनाव में खड़े प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया है। इस बारे चुनाव आयोग को भी अवगत करवा दिया गया है। चुनाव आयोग की हिदायतों की अनुपालना में ईवीएम मशीनों की रैण्डामाईजेशन की गई है। जिसमें दोनों जगहों के लिए प्रधान पद व पार्षद पद के चुनाव के लिए प्रयोग होने वाली ईवीएम मशीनों की रैण्डामाईजेशन शामिल है। रैण्डामाईजेशन के कार्य उपरांत राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व चुनाव में खड़े प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों को उसकी प्रति सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारी के हस्ताक्षर के बाद उपलब्ध भी करवाई गई है।
यहां बता दें कि जिले में निकाय चुनाव के तहत 02 मार्च को मतदान होगा और 12 मार्च को मतगणना का कार्य किया जाएगा और मतगणना के उपरान्त परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
इस मौके पर डीआईओ शुभम जोधा, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार के साथ-साथ विभिन्न राजनैतिक दलों व प्रत्याशियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।