हिसार: गांव कोहली में नशा मुक्ति टीम का बड़ा अभियान; 210 विद्यार्थियों को दिलाई शपथ, 9 पीड़ितों का कराया इलाज

हिसार, 26 अगस्त (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन के नेतृत्व में हिसार पुलिस द्वारा युवाओं को नशे से बचाने और पीड़ितों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अभियान जारी है। इसी श्रृंखला में नशा मुक्ति टीम ने थाना आदमपुर के अंतर्गत आने वाले गांव कोहली में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

गांव कोहली के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सब-इंस्पेक्टर हवा सिंह ने लगभग 210 छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

घर-घर जाकर बांटी दवाइयां; नशा तस्करों की सूचना देने की अपील:

  • पीड़ितों का इलाज व फॉलोअप: अभियान के तहत जिला क्षेत्र के कुल 09 नशा पीड़ितों को इलाज और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इनमें नागरिक अस्पताल हिसार से 1 मरीज को पहली बार तथा 4 मरीजों को दूसरी बार एलोपैथिक दवा दिलवाई गई। इसके अलावा 3 नशा पीड़ितों को घर जाकर आयुर्वेदिक दवाइयां दी गईं।

  • ग्रामीणों से संवाद: पुलिस टीम ने गांव के सरपंच, ग्रामीणों और पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात कर नशे से होने वाले सामाजिक व आर्थिक नुकसान के बारे में चर्चा की।

  • पुलिस को सहयोग की अपील: ग्रामीणों से गांव में सक्रिय नशा तस्करों व अवैध कारोबार की गुप्त जानकारी देकर पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक विनोद, रोहित तथा समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

#HisarNews #HisarPolice #DrugFreeHaryana #SPSiddhantJain #HaryanaPolice #HisarNashaMukti #DanikKhabar #BreakingNews

Previous

हिसार: साइबर अपराधियों पर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; 24 दिनों में 30 ठग गिरफ्तार, ₹6.09 लाख की राशि बरामद

Next

हिसार: गुजरात से हत्या के मुख्य आरोपियों को दबोचने वाली पुलिस टीम सम्मानित; एसपी सिद्धान्त जैन ने बढ़ाया जवानों का हौसला