आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 01 जून नई दिल्ली
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
ट्रंप का ऐलान-भारत और अमेरिका के बीच महत्वपूर्ण व्यापार समझौता जल्द, पाकिस्तान को दी सुधरने की चेतावनी
बांग्लादेश को लेकर आतंकी हाफिज सईद के संगठन का बड़ा दावा- '1971 का लिया बदला, शेख हसीना को सता से हटाया
एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, NIA की टीम ने कोलकाता से दबोचा
फेसबुक यूजर्स हो जाएं सतर्क! 1.2 अरब लोगों का पर्सनल डेटा लीक, मोबाइल नंबर से लेकर जन्मतिथि तक खतरें में
दुश्मन की हर हरकत से निपटने की तैयारी, पाक सीमा से सटे राज्यों में मॉक ड्रिल
24 घंटे में 81 नए मरीज, अलर्ट हो जाएं, दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा कोरोना
सुराब के बाद मस्तुंग: बलूच विद्रोहियों का कहर, 2 दिन में 2 शहरों पर कब्जा
हमने 300 KM अंदर तक मारा, अब दुश्मन समझ जाए अपनी औकात, CDS चौहान की चेतावनी
Miss World 2025 बनीं थाईलैंड की ओपाल सुचाता, भारत की नंदिनी गुप्ता का टूटा सपना
BSF अलर्ट मोड में...ऑपरेशन खत्म नहीं, सिर्फ विराम है - DIG योगेन्द्र सिंह राठौड़
जासूसी मामला: आरोपी कासिम का भाई गिरफ्तार, 4 साल से पाकिस्तान को दे रहा था खुफिया जानकारी
कर्नाटक में बारिश ने मचाई तबाही, 60 दिन में 71 लोगों की मौत; प्री-मानसून वर्षा ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड
J&K News: गहरी खाई में गिरी गाड़ी, बंगाल के दो पर्यटक घायल; पुलिस ने सिंथन टॉप में 9 लोगों को बचाया
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार 20 घरों में लूटपाट के बाद आग, मंदिर को भी बनाया निशाना
Shamli: दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश, पटरी पर रख दिया 12 फीट लंबा लोहे का मोटा पाइप
भोपाल में PM मोदी की पाकिस्तान को फिर चुनौती:कहा- आतंकियों के मददगारों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, गोली का जवाब गोले से मिलेगा
बीकानेर में पाकिस्तान ने भेजे थे सर्विलांस ड्रोन:BSF के DIG ने कहा- आर्मी और एयरफोर्स का मूवमेंट जानना चाहता था, भारत ने विफल किया
माफिया मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास की विधायकी जाएगी:हेटस्पीच में 2 साल की सजा; कहा था- अफसरों का हिसाब-किताब होगा
करुण नायर का दोहरा शतक पूरा, ठोकी टेस्ट सीरीज के लिए पक्की दावेदारी
ऑपरेशन शील्ड: जम्मू-कश्मीर, गुजरात समेत 6 राज्यों में मॉक ड्रिल, पाकिस्तान से सटे राज्यों में ब्लैक आउट, एयर स्ट्राइक की ड्रिल पूरी
भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को पाकिस्तान के साथ हाल के संघर्ष में लड़ाकू विमानों के नुकसान की बात स्वीकार की। लेकिन पाकिस्तान की तरफ से छह भारतीय विमानों को मार गिराने के दावे को 'बिल्कुल गलत' बताया है।
लड़ाकू विमान का गिरना महत्वपूर्ण बात नहीं है, बल्कि महत्वपूर्ण है कि वे क्यों गिरे- पाकिस्तान के 'दावों' को खारिज कर बोले CDS जनरल अनिल चौहान
दुश्मन की किसी भी हरकत से निपटने की तैयारी, पाक सीमा से सटे राज्यों में मॉक ड्रिल; ब्लैकआउट भी हुआ
देश को गुमराह किया, कारगिल समिति जैसा कदम उठाएगी सरकार? CSD के 'खुलासे' पर कांग्रेस हमलावर
गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बंगाल दौरे पर, स्थानीय नेता उत्साहित; कहा- अगले साल यहां भाजपा सरकार बनेगी
भारतीय रेल से सफर करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है,अब वंदे भारत एक्सप्रेस का मजा दिन के उजाले में नहीं, बल्कि रात के सफर में भी किया जा सकेगा, रेलवे मंत्रालय ने ऐलान किया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में देशभर में 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू करने की योजना बनाई है
ईटी नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस ट्रेनों को बनाने का जिम्मा BEML कंपनी को सौंपा गया है,और इस साल के अंत तक इन्हें पटरियों पर उतारने की योजना है, हालांकि,आखिर मुहर रेलवे बोर्ड लगाएगा, मंत्रालय चाहता है कि तकनीक और सुविधा के लिहाज से ये ट्रेनें वर्ल्ड क्लास हो और यात्रियों को किसी भी तरह की कमी महसूस ना हो
कोरोना की दस्तक! देश में 3,395 एक्टिव केस, सबसे ज्यादा केरल में, 24 घंटे में 4 की मौत
तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस की 24 रुपए कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत 1 जून से 1723.50 रुपये होगी
'छोटे नोटों के प्रचलन को बढ़ावा दे रही मोदी सरकार', निर्मला सीतारमण बोली- डिजिटल लेनदेन को बढावा देना उद्देश्य
दिल्ली की रेखा सरकार के 100 दिन पूरे, CM बोलीं- खुद को आम आदमी बताने वाले सत्ता के लालच में आ गए
कर्नाटक में तंबाकू पर सख्ती; खरीदने की उम्र 18 से बढ़ाकर हुई 21 साल, सार्वजनिक जगहों पर खाने पर रोक
अयोध्या आएंगे दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के पिता, रामलला के करेंगे दर्शन
भारत के हाथ से निकला मिस वर्ल्ड का ताज, टॉप 8 से बाहर हुईं नंदिनी गुप्ता,थाईलैंड की Opal Suchata बनीं मिस वर्ल्ड 2025
क्वालिफायर-2 में आज MI Vs PBKS, प्लेऑफ में पहली बार होगा सामना, जीतने वाली टीम फाइनल में RCB से भिड़ेगी
जल्द ही UPI-ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून से मिल सकती है नई सुविधा, इससे जरूरत के समय तुरंत पैसा निकाल सकेंगे
वीकेंड में रॉकेट बनी 'भूल चूक माफ', शनिवार को ऑडियंस ने जमकर बरसाया प्यार
नेपाल में बारिश से बिहार की 3 नदियां उफान पर, असम में लैंडस्लाइड से 5, अरुणाचल में 9 की मौत; मिजोरम-सिक्कम में कई घर ढहे
ट्रम्प ने स्टील-एल्यूमीनियम पर टैरिफ 25% से 50% किया, ₹39 हजार करोड़ के भारतीय एक्सपोर्ट पर संकट, US में मार्केट हिस्सेदारी को भी खतरा
इतिहास
2007 में आज ही के दिन ब्रिटेन में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया था।
2005 में आज ही के दिन अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की थी।
1999 में आज ही के दिन अमेरिका के हवाई विश्वविद्यालय में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित हुआ था।
1996 में आज ही के दिन एचडी देवगौड़ा देश के 11वें प्रधानमंत्री बने थे।
1993 में ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जोर्ग सेरानो को सेना ने सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।
1992 में आज ही के दिन भारत और इजरायल के बीच हवाई समझौता हुआ था।
1941 में आज ही के दिन ब्रिटिश सेना ने इराक की राजधानी बगदाद पर कब्जा कर लिया था।
1930 में 1 जून को ही भारत की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली थी।
1927 में आज ही के दिन अमेरिका और कनाडा के बीच शांति संबंध बहाल हुए थे।
1922 में 1 जून को ही रॉयल अलस्टा पुलीस की ऑफिशियल स्थापना हुई थी।
1880 में आज ही के दिन पहली पे-फोन सेवा शुरू की गई थी।
1874 में 1 जून को ही ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया था।
1835 में आज ही के दिन कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में अध्यापन कार्य शुरू हुआ था।
1819 में आज ही के दिन गाल में सेरामपुर कॉलेज की स्थापना की गई थी।
1746 में 1 जून को ही फ्रांसीसी सेना ने एंटवर्प पर कब्जा किया था।
=============================