04/06/25

विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे टहला गांव— विधानसभा अध्यक्ष ने श्रीमती रतन कंवर को दी श्रद्धांजलि

एन.एस. बाछल, 04 जून, जयपुर।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मंगलवार को नागौर जिले के टहला गांव पहुंचे। वासुदेव देवनानी ने राजस्‍थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्‍नति प्राधिकरण के अध्‍यक्ष श्री ओंकार सिंह लखावत को ढांढस बंधाया और संवेदना व्‍य‍क्‍त की।

विधानसभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने लखावत की पत्‍नी श्रीमती रतन कंवर के चित्र पर पुष्‍प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वासुदेव देवनानी ने कहा कि श्रीमती कंवर मृदुभाषी और सरल व्‍यक्तित्‍व की घनी थी। श्रीमती कंवर ने परिवार के प्रति अपने कर्त्‍तव्‍यों का सदैव निष्‍ठा के साथ निर्वहन किया।

वासुदेव देवनानी ने दिवगंत आत्‍मा शांति और शोक संतप्‍त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्‍वर से प्रार्थना की।

Previous

वंदे गंगा जल संरक्षण- जन अभियान से बदलेगी जयपुर के जल स्रोतों की तस्वीर और तकदीर

Next

उपमुख्यमंत्री ने मानसून की तैयारियों की समीक्षा की, सड़कों को सुचारू रखें ताकि आमजन को परिवहन में बाधा न आये