07/08/26

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दौरे पर

आरएस अनेजा, 8 अगस्त नई दिल्ली - उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 8-9 अगस्त, 2026 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की यात्रा पर रहेंगे।

उपराष्ट्रपति 8 अगस्त को विजय पुरम में सेलुलर जेल राष्ट्रीय स्मारक में शहीद स्तंभ पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, स्वतंत्रता ज्योति पर सम्मान व्‍यक्‍त करेंगे और वीर सावरकर की सेल का दौरा करेंगे। इसके बाद, श्री राधाकृष्णन भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गाथा और बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को प्रदर्शित करने वाले लाइट एंड साउंड शो में भी भाग लेंगे।

उपराष्ट्रपति 9 अगस्त को विजय पुरम में फ्लैग प्‍वाइंट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर 'हर घर तिरंगा अभियान' में भाग लेंगे। इसके बाद, वे डॉ. बी. आर. अम्बेडकर प्रौद्योगिकी संस्थान (डीबीआरएआईटी) सभागार में राजकीय समारोह 'वंदे मातरम पर तिरंगा कॉन्सर्ट' में भी शामिल होंगे।

उपराष्ट्रपति दोपहर में, ऐतिहासिक नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप का दौरा करेंगे

Previous

सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM): तकनीक और पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक खरीद में बदलाव का एक दशक पूरा

Next

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में सुधारों की समीक्षा की