23/02/25

दिल्ली विधानसभा सत्र 24 फरवरी से शुरू, पहले दिन विधायक लेंगे शपथ और अध्यक्ष का चुनाव

नई दिल्ली, 23 फरवरी (अभी): दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में है। मंत्री अपने-अपने विभागों का गहन अध्ययन और योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। पिछली सरकार के कार्यकाल की कमियों को ठीक करने के लिए ताबड़तोड़ कदम उठाए जा रहे हैं। इस बीच विधानसभा के पहले सत्र के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है।

विधानसभा सचिवालय की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक, 24 फरवरी को सुबह 11 बजे से सत्र शुरू होगा। पहले विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। दोपहर में विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। 25 फरवरी को उपराज्यपाल का अभिभाषण होगा और लंबित सीएजी रिपोर्ट को सदन पटल पर रखा जाएगा। 27 फरवरी को अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव होगा। इसके बाद विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि होने के कारण सत्र नहीं बुलाया गया है।

Previous

आईसीसी चैम्पियन्स ट्राफी में भारत और पाकिस्तान के मध्य रोमांचक मुकाबला आज

Next

जन आकांक्षाओं पर शत-प्रतिशत खरा उतरेगा लोक कल्याणकारी बजट- श्री जोगाराम पटेल