13/03/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 13 मार्च नई दिल्ली

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

🔸जाफर एक्सप्रेस रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन पूरा, 33 आतंकी ढेर... PAK आर्मी का दावा, BLA बोला- अभी 150 बंधक हमारे पास

🔸पाकिस्तान ने ट्रेन हाईजैक का आरोप भारत पर लगाया, पीएम सलाहकार ने उगला जहर!

🔸कोई मेरे बारे में कुछ भी सोचे, एक दिन पूरी दुनिया भगवा पहनेगी, CM योगी की दो टूक

🔸कनाडा का ट्रंप को मुंहतोड़ जवाब, टैरिफ का ऐलान; बोला- बकवास से लड़ने की जरूरत

🔸अलगाववादी नेता मीरवाइज की पार्टी पर बैन से पाक को लगी मिर्ची, कश्मीर राग अलापा

🔸CM सिद्धारमैया तक पहुंची सोना तस्करी की आंच? BJP नेता ने फोटो शेयर कर बोला हमला

🔸भारत ने म्यांमार-थाईलैंड सीमा से 549 भारतीयों को बचाया, साइबर क्राइम सेंटरों से छुड़ाकर हुई वतन वापसी

🔸रेलवे का नए नियम, ट्रेन में खाने की कीमतें और मेन्यू प्रदर्शित करना अनिवार्य, लोकसभा में रेल मंत्री ने दी जानकारी

🔸सीतापुर पत्रकार हत्याकांड: 3 और हिरासत में, पुलिस के रडार पर 30 संदिग्ध; मोबाइल डिटेल से खुलेगा राज?

🔸टेस्ट में पास हुई ASTRA, दुश्मन को हवा में ही मार गिराएगी ये मिसाइल, लड़ाकू विमान तेजस पर फिट होगी

🔸अश्विनी वैष्णव ने भारत में स्टारलिंक का पहले किया 'स्वागत', फिर डिलीट कर दिया पोस्ट

🔸Russia Ukraine Conflict: राष्ट्रपति पुतिन ने कुर्स्क में सेना के साथ बैठक की, रूस के एक्शन पर क्रेमलिन का बयान

🔸Delhi Weather : मार्च में ही रिकॉर्ड तोड़ रही है गर्मी, 33.5 डिग्री पहुंचा तापमान; आज-कल में बारिश की संभावना

🔸स्टेज पर नहीं बुलाया, अभी तक रूठा है पाकिस्तान, ICC भी कर रहा PCB को इग्नोर? पाक दिग्गज ने जय शाह को भी नहीं बख्शा

🔸यमुना नदी पर क्रूज चलाने का रास्ता साफ, MoU साइन, CM रेखा गुप्ता बोलीं, 'मील का पत्थर'

🔸यूपी में होली से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढंका:13 जिलों में जुमे की नमाज का वक्त बदला, संभल-शाहजहांपुर में हाई अलर्ट

🔸'मरीजों को मौत के बाद भी वेंटिलेटर पर रखता हूं':डॉक्टर बोले- मरीज दीजिए, लाखों कमाएंगे; भास्कर के स्टिंग में हॉस्पिटल एक्सपोज

🔸देश का अंग्रेजी नाम बदलने की मांग पर सुनवाई आज:दिल्ली हाईकोर्ट में 'INDIA' को 'भारत' करने की याचिका; केंद्र अपना पक्ष रखेगा

🔹गिल, किंग ने जीता फरवरी का आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब

1 समंदर में मिलकर रखेंगे दुश्मन पर नजर, कारोबार से लेकर इंफॉर्मेशन शेयरिंग तक, भारत मॉरीशस में हुए 8 अहम समझौते

2 तेजस MK1 प्रोटोटाइप से अस्त्र मिसाइल का सफल परीक्षण, 100 किलोमीटर एयर-टू-एयर मारक क्षमता, पहले अमेरिका, रूस और फ्रांस के पास तकनीकी थी

3 रेलवे का नया नियम, ट्रेन में खाने की कीमतें और मेन्यू डिस्प्ले करना अनिवार्य, लोकसभा में अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

4 दूरदराज के रेलवे प्रोजेक्ट्स को मिलेगी मदद', अश्विनी वैष्णव बोले- मस्क की कंपनी का भारत में स्वागत

5 हरियाणा नगर निकाय चुनाव: भाजपा की प्रचंड जीत से पीएम मोदी और अमित शाह गदगद, सीएम सैनी की जमकर तारीफ की

6 होली पर संभल में सतर्कता; मस्जिदों पर तिरपाल, ढाई बजे के बाद जुमे की नमाज, एक हजार से ज्यादा पाबंद

7 डिजिटल अरेस्ट मामलों में 83668 वॉट्सऐप अकाउंट बंद, गृह मंत्रालय ने जानकारी दी; 13.36 लाख+ शिकायतों से ₹4386 करोड़ का नुकसान बचा

8 मुफ्त चीजें देने से नहीं, रोजगार सृजन से गरीबी हटाने में मिलेगी मदद, नारायण मूर्ति का बयान

9 राजस्थान में होगी 4 हजार पटवारियों, 10 हजार टीचर्स की भर्ती; सीएम भजनलाल शर्मा का ऐलान

10 मार्च में ही रिकॉर्ड तोड़ रही है गर्मी, अभी से कई जगह 35 डिग्री पहुंचा तापमान,राजस्थान का बाड़मेर लगातार दूसरे दिन सामान्य से ज्यादा गर्म

11 रिटेल महंगाई फरवरी में घटकर 3.61% पर आई, एयरटेल के बाद जियो की भी स्पेस-X से डील, FY26 में 6.5% की दर से बढ़ेगी GDP

12 इक्विटी म्यूचुअल फंड में 26 फीसदी घटा निवेश, 10 महीने में सबसे कम; बाजार में उतार-चढ़ाव का बड़ा असर

13 पाकिस्तानी सेना बोली- ट्रेन हाईजैक के सभी बंधक छुड़ाए गए, 28 सैनिकों की मौत, 33 विद्रोही ढेर; बलूच लड़ाकों का दावा- हमने 100 सैनिक मारे

14 ICC वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा नंबर-3 बल्लेबाज, शुभमन पहले नंबर पर कायम; बॉलर्स में जडेजा की टॉप-10 में एंट्री, कुलदीप तीसरे स्थान पर।

इतिहास

1781: खगोलशास्त्री विलियम हर्शेल ने यूरेनस ग्रह का पता लगाया। 

1800: मराठा साम्राज्य को अपनी योग्यता से शिखर पर पहुंचाने वाले राजनेता नाना फडणवीस का निधन। 

1878 : भारतीय भाषाओं के लिए देसी प्रेस अधिनियम (वर्नाकुलर प्रेस एक्ट) पारित किया गया। इसके अगले ही दिन अमृत बाजार पत्रिका को अंग्रेजी पत्र के रूप में प्रकाशित किया जाने लगा। 

1881: रूसी शासक अलेक्जेंडर द्वितीय की हत्या। 

1892 : बॉम्बे-तांसा वाटर वर्क्स को खोला गया। 

1940 : पंजाब के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ’ डायर को लंदन में उधम सिंह उर्फ मोहम्मद सिंह आजाद ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसे 1919 के जलियांवाला बाग के नरसंहार के प्रतिशोध के तौर पर देखा गया। 

1956: न्यूजीलैंड ने टेस्ट क्रिकेट खेलने का दर्जा मिलने के 26 साल बाद अपनी पहली जीत हासिल की। 

1963 : विभिन्न खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान करने का ऐलान किया गया। 

1992: तुर्की में आये भूकंप से करीब 500 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए। 

1997: मदर टेरेसा की उत्तराधिकारी के रूप में सिस्टर निर्मला को ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ के सुपीरियर जनरल के पद पर चुना गया। 

2004: भारतीय शास्त्रीय संगीत की महान विभूति प्रसिद्ध सितार वादक उस्ताद विलायत खां का निधन। 

2013: कैथलिक चर्च के 266 वें पोप के रूप में पोप फ्रांसिस का चयन। 

2016: तुर्की के अंकारा में आत्मघाती बम विस्फोट में 37 लोगों की मौत। 

2018: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नौ जवानों की मौत।

==============================

Previous

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी कई सौगातें

Next

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 43.64 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए