आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 18 मार्च नई दिल्ली
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
1 न्यूजीलैंड के PM लक्सन ने पीएम मोदी के साथ गुरुद्वारे में टेका माथा, राष्ट्रपति से की मुलाकात
2 पीएम मोदी ने दिया गंगा जल तो गबार्ड ने भेंट की रुद्राक्ष की माला... रक्षा, सुरक्षा और आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
3 पिछले महीने दो महीनों के बीच मोदी और गबार्ड के बीच दूसरी मुलाकात है। फरवरी, 2025 में अपने अमेरिका दौरे के दौरान इनकी मुलाकात हुई थी। रविवार को गबार्ड भारत दौरे पर आई हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान भारत की यात्रा करने वाली गबार्ड नए अमेरिकी प्रशासन की पहली वरिष्ठ अधिकारी हैं
4 पीएम मोदी से मुलाकात से पहले गबार्ड ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक की। इसमें दोनों देशों के बीच मौजूदा रक्षा संबंधों को प्रगाढ़ बनाने, खास तौर पर अत्याधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल व इससे जुड़ी प्रौद्योगिकी को साझा तौर पर विकसित करने के विषय पर गहन विमर्श हुआ।
5 बजट सत्र के दूसरे फेज का पांचवां दिन, 8 मंत्रालयों की सालाना रिपोर्ट पेश होंगी; विपक्ष की डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड पर चर्चा की मांग
6 औरंगजेब की कब्र पर विवाद के बीच नागपुर के महाल में तनाव, पुलिस की अपील- बाहर न निकलें
7 नागपुर हिंसा की इनसाइड स्टोरी: धार्मिक पुस्तक जलाने की अफवाह के बाद फैला तनाव, आमने-सामने आए दो गुट और फिर गाड़ीयां जलाना और पथराव शुरू हो गया
8 जयंत पाटील बोले, नागपुर शांतिप्रिय शहर है,जो हुआ है उसे रोकने की आवश्यकता है ये शहर देवेन्द्र फडणवीस की विधानसभा है, नितिन गडकरी भी यही से आते है,सारे लोगों को मिलकर शांति की कोशिश करनी चाहिए, कभी ऐसी घटना यहां पर हुई नहीं थी
9 नागपुर में 300 सालों में कभी दंगा नहीं हुआ, BJP का असली चेहरा फिर उजागर; खूब बरसी कांग्रेस
10 नागपुर में भड़की हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण हैं। पुलिस ने शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। नागपुर पुलिस ने शहर में अशांति फैलाने के आरोप में 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। हंसपुरी इलाके में एक और झड़प के बाद कई घरों और वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। सीएम फडणवीस, नागपुर से सांसद नितिन गडकरी समेत तमाम लोगों ने शांति बनाए रखने की अपील की है
11 तेलंगाना - मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का ओबीसी वर्ग के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा रोजगार और सियासत में मिलेगा 42% आरक्षण
12 हरियाणा की महिलाओं को जल्द मिलेंगे ₹2100, बजट में 'लाडो लक्ष्मी योजना' का हुआ ऐलान
13 भारत के लिए अच्छी खबर: टैरिफ वार के बीच देश का व्यापार घाटा साढ़े तीन साल में सबसे कम, आयात दो साल में सबसे कम
14 'केवाईसी दस्तावेज़ के लिए ग्राहकों को बार-बार न परेशान करें',आरबीआई गवर्नर का बैंकों को सख्त संदेश
15 आरबीआई गवर्नर ने बैंकों को चेतावनी दी कि वे ग्राहकों की शिकायतों को गलत तरीके से वर्गीकृत न करें। ऐसा करना घोर नियामकीय उल्लंघन है। उन्होंने कहा, 2023-24 में में बैंकों को एक करोड़ ग्राहक शिकायतें मिली थीं। अगर अन्य विनियमित संस्थाओं के खिलाफ मिली शिकायतों को शामिल किया जाए तो यह संख्या और बढ़ जाएगी।
16 राजस्थान में BJP विधायक ने उठाई लाउडस्पीकरों की आवाज कंट्रोल करने की मांग, बढ़ा सियासी तापमान
17 आंध्र प्रदेश CM बोले- अंग्रेजी केवल संवाद की भाषा, हिंदी सीखते हैं तो दिल्ली जैसी जगहों पर बेहतर तरीके से बातचीत कर सकते हैं
18 कोरोना और 2008 की मंदी पर 2025 का व्यापार युद्ध भारी पड़ रहा है। एफआईआई ने निकासी के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। चालू वित्त वर्ष में अब तक विदेशी संस्थागत निवेशक 1.53 लाख करोड़ रुपये के शेयर बेच चुके हैं
19 सोना पहली बार ₹88 हजार के पार, फरवरी में थोक महंगाई बढ़कर 2.38% पर पहुंची, मारुति की कारें अगले महीने से 4% महंगी होंगी
20 अमेरिकी इंटेलिजेंस हेड बोलीं-भारत में PAK समर्थित हमले इस्लामी आतंक, इससे अमेरिका समेत कई देशों को खतरा, ट्रम्प इससे लड़ रहे
हाथी-ड्रैगन मिलकर झूमें, यही एकमात्र विकल्प; PM मोदी की टिप्पणी का मुरीद हुआ चीन
औरंगजेब विवाद पर नागपुर में हिंसक झड़प, दो गुटों के बीच पथराव और आगजनी, DCP समेत कई पुलिसकर्मी घायल
डोनाल्ड ट्रंप का एक और बड़ा फैसला, जो बाइडन के बच्चों की सिक्योरिटी हटवाई; कहा- टैक्सपेयर्स के पैसे से मौज कर रहे
फूड कोर्ट को हटाने का निर्देश... अजमेर के सेवन वंडर पार्क को लेकर SC ने सुनाया बड़ा फैसला
महिला कांग्रेस नेता की पोस्ट-परशुराम औरंगजेब से भी ज्यादा क्रूर:लिखा- वे जातिगत घृणा के प्रतीक; हिंदुत्व की बीमारी ज्यादा खतरनाक
“ Opinion: जिस रणनीति से झारखंड में BJP को मिली शिकस्त, उसी फॉर्मूले पर बिहार में आगे बढ़ेगी कांग्रेस
Donald Trump Tariff Threat: ट्रंप की टैरिफ धमकी पर तुलसी गबार्ड बोलीं, भारत-अमेरिका के बीच टॉप स्तर पर हो रही सीधी बात
अबू कताल के खात्मे से दहशत में पाकिस्तान, ISI ने बढ़ा दी हाफिज सईद की सुरक्षा
आंध्र प्रदेश CM बोले- अंग्रेजी केवल संवाद की भाषा:हिंदी सीखते हैं तो दिल्ली जैसी जगहों पर बेहतर तरीके से बातचीत कर सकते हैं
उदयपुर में अरविंद सिंह मेवाड़ का अंतिम संस्कार:बेटे लक्ष्यराज ने दी मुखाग्नि; MLA विश्वराज सिंह ने चाचा को दी विदाई
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एक आतंकी ढेर:सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान घायल, ऑपरेशन जारी
अहमदाबाद में बंद फ्लैट से 95.5 किलो सोना जब्त:एटीएस और डीआरआई ने स्टॉक मार्केट ऑपरेटर के फ्लैट और बंगले पर छापा मारा
हिन्द प्रशांत क्षेत्र में अब न्यूज़ीलैंड भी बनेगा सशक्त साझीदार, मोदी ने कहा- आतंकवाद के खिलाफ हम दोनों एकमत
पीएम मोदी ट्रंप के नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल से जुड़े, ट्रंप के साथ अपने करीबी संबंधों का दिया संकेत
छत्तीसगढ़ : ₹28 लाख के इनामी 9 माओवादियों सहित 19 माओवादियों का सरेंडर
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: जायदाद लेकर बुजुर्ग मां-बाप को छोड़ देने वाले को गंवानी पड़ सकती है संपत्ति
सोनिया और ममता बनर्जी मेरा हाल पूछती रहीं, PM तो अस्पताल तक आए: जगदीप धनखड़
भारत में आज सिर्फ 4 % लोग गरीब, कांग्रेस के राज में 29.3% गरीबी... रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल: सेंसेक्स 275 अंक चढ़कर 74,000 के पार, निफ्टी ने भी पकड़ी रफ्तार
इतिहास
2009 में आज के दिन ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मेघालय में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की थी।
2007 में 18 मार्च के दिन ही उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बंद करने का कार्य शुरू किया था।
2006 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र ने ‘मानवाधिकार परिषद’ के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया था।
1990 में 18 मार्च के दिन ही अमरीकी संग्रहालय से लगभग 500 मिलियन डॉलर की कलाकृतियों की चोरी हो गई थीं।
1965 में आज ही के दिन सोवियत संघ के वायुसेना पायलट एलेक्सी लियोनोव ने पहली बार स्पेसवॉक किया था।
1944 में 18 मार्च के दिन ही नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने बर्मा की सीमा पार की थी।
1922 में आज ही के दिन ब्रितानी अदालत ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद राजद्रोह मामले में महात्मा गांधी को छह साल की सजा सुनाई थी।
1910 में 18 मार्च के दिन ही अनिवार्य और मुफ्त प्राथमिक शिक्षा प्रावधान के लिए गोपाल कृष्ण गोखले ने ब्रिटिश विधान परिषद के सामने अपना प्रस्ताव रखा था।
—————————-