09/03/26

आज 9 मार्च का इतिहास

आज 9 मार्च का इतिहास

2018 - बिप्लब कुमार देब ने भारतीय राज्य त्रिपुरा के दसवें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।

2009 - तमिलनाडु ने पश्चिम बंगाल को 66 रनों से पराजित कर विजय हरारे ट्राफी जीती।

2008 -गोवा के राज्यपाल एस.सी.जमीर ने महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया।

मलेशिया में हुए संसदीय चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी पराजित हुए।

2007 - आज ही के दिन ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टरों को भेदभाव वाले प्रवासी नियमों पर कानूनी कामयाबी मिली थी।

2005 - 9 मार्च के दिन ही थाक्सिन शिनवात्रा दूसरे कार्यकाल के लिए थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने गए थे।

2004 - आज ही के दिन पाकिस्तान ने 2000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले सतह तक मार करने वाले ‘शाहीन-2’ प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया था।

2003 - पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अलवर्टो फूजीमोरी के ख़िलाफ़ इंटरपोल ने गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया।

1999 - 9 मार्च के दिन ही भारतीय मूल के ब्रिटिश आधारित दिग्गज उद्योगपति स्वराज पॉल को सेंट्रल बर्मिघम यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी गई थी।

1994 - आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री देविका रानी का निधन हुआ था।

1959 - 9 मार्च के दिन ही दुनिया में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली बार्बी डॉल ने न्‍यूयार्क के अमेरिकन टॉय फेयर में अपनी जिंदगी शुरू की थी।

1916 - आज ही के दिन जर्मनी ने पुर्तगाल के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

1861 - 9 मार्च के दिन ही 50, 100 और 1000 डॉलर की मुद्रा को शामिल किया गया था।

1860 - आज ही के दिन जापान ने पहली बार अमेरिका में अपना राजदूत नियुक्त किया था।

1822 - 9 मार्च के दिन ही चार्ल्स एग ग्राहम ने पहली बार नकली दांतो का पेटेंट कराया था।

Previous

हरियाणा में आज हिली धरती: रेवाड़ी रहा भूकंप का केंद्र, गुरुग्राम समेत कई इलाकों में महसूस हुए झटके

Next

लुधियाना: तेज रफ्तार का कहर, भारत नगर चौक के 'I Love Ludhiana' सेल्फी पॉइंट में जा घुसी काली फॉर्च्यूनर, देर रात मचा हड़कंप