अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए वर्ष 2024 -25 की सामान्य भविष्य निधि का ब्यौरा जारी
हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए वर्ष 2024 -25 की सामान्य भविष्य निधि का ब्यौरा जारी
चंडीगढ़, 10 अगस्त – हरियाणा प्रधान महालेखाकार (लेखा और हकदारी) द्वारा हरियाणा सरकार के कर्मचारियों की वर्ष 2024 -25 की सामान्य भविष्य निधि का ब्यौरा जारी किया गया है।
प्रधान महालेखाकार द्वारा जारी इस आश्य के आवश्यक परिपत्र अनुसार कर्मचारी अपने फंड की जानकारी वेबसाइट www.aghry.nic.in तथा एचआरएमएस कर्मचारी पोर्टल www.intrahry.gov.in पर भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा महालेखाकार कार्यालय द्वारा वर्ष 2023 -24 से वार्षिक जीपीएफ का ब्यौरा डिजिटल लॉकर के माध्यम से डाउनलोड करने की सुविधा कर्मचारियों को दी गई है।
परिपत्र अनुसार सभी विभागों के आहारण एवं वितरण अधिकारी कर्मचारियों के फंड की स्टेटमेंट डीडीओ कोड से भी प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी को असुविधा होती है तो हैल्पलाइन नंबर 0172-3503960 पर संपर्क किया जा सकता है।
#haryana #news #goverment #service #employee #danikkhabar