17/03/25

समाधान शिविर लगाने का मुख्य उदेश्य लोगो की समस्याओं का मौकेे पर ही निपटान: उपायुक्त अजय सिंह तोमर

अम्बाला, 17 मार्च (अभी): उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि समाधान शिविर लगाने का मुख्य उदेश्य लोगो की समस्याओं का मौकेे पर ही निपटान करना है यदि किसी मामलें मे कोई वेरिफिकेशन या अन्य दस्तावेज जांच संबधी कारणों से मौके पर समाधान नही होता है तो उसे तत्परता से तय समय सीमा मे निपटाना सुनिश्चित करें। उपायुक्त अजय ंिसंह तोमर सोमवार को उपायुक्त कार्यालय मे आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करने के दौरान सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने समाधान शिविर मे पंहुचे लोगो कि समस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं का मौके पर ही निपटान करवाया।

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निदान हेतु जिलें मे निरंतर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है। समाधान शिविर जिला स्तर पर उपायुक्त कार्यालय अंबाला शहर व उपमण्डल स्तर पर सम्बंधित एसडीएम कार्यालय मे प्रत्येक कार्य दिवस मे सुबह 10 बजें से 12 बजें तक लगाएं जा रहें है। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर मे आएं प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं को गम्भीरता ली जाएं और उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन से अपील की वे समाधान शिविर मे अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान करवाकर इसका लाभ उठाएं।

बता दें कि इस दौरान समाधान शिविर में कुल 7 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका उपायुक्त द्वारा मौके पर ही समाधान करवां दिया गया। इसमें अधिकांश शिकायतें परिवार पहचान पत्र से संबधी थी।

इस मौके पर नगराधीश अभिषेक गर्ग, डीएसपी विजय कुमार, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, कार्यकारी अभियंता बिजली विभाग सुखबीर सिंह, जिला समाज कल्याण विभाग से अवतार सिंह, एआईपीआरओ अजीत सिंह, नगर निगम से शेरसिंह, खाद्य आपूर्ति विभाग से एएफएसओ अवतार सिंह, क्रिड विभाग से डिम्पल के साथ-साथ अन्य विभागो के अधिकारी मौजूद रहें।

Previous

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी के दो स्कूलों का होगा कायाकल्प, स्वैच्छिक कोष से दिए एक करोड़ रुपए

Next

राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए पारदर्शिता से जुड़ी कार्य संस्कृति का हो विकास