06/04/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 6 अप्रैल नई दिल्ली

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

Kathua बना आतंकियों का Hot Spot, सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के बीच High Alert जारी

राष्ट्रपति ने दी वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी, अब बन गया कानून

देश का पहला वर्टिकल रेल पुल..PM मोदी आज रामनवमी पर रामेश्वरम से करेंगे उद्घाटन

आप हमारे अपने, आपके मारे जाने से कोई खुश नहीं होता; नक्सलियों से बोले गृहमंत्री

देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड की जरूरत, सरकार से बोला हाई कोर्ट- कानून बनाओ

मणिपुर में शांति बहाली पर दिल्ली में बैठक हुई:केंद्र से मिले मैतेई-कुकी समुदाय के प्रतिनिधि; राज्य में 23 महीने से हिंसा जारी

LoC पर घुसपैठिया मारा गया:जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में घुसने की कोशिश कर रहा था, BSF की चेतावनी के बाद भी नहीं रुका

राष्ट्रीय समुद्री दिवस : पीएम मोदी ने कहा- देश के समुद्री क्षेत्र को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता

दिल्ली में शुरू हुई आयुष्मान भारत योजना, दिल्लीवासियों को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

‘बिहार में लागू नहीं होगा वक्फ संशोधन विधेयक, इसे कूड़ेदान में फेंक देंगे’, तेजस्वी यादव का ऐलान

Manoj Kumar Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए अभिनेता मनोज कुमार, पहला Video आया सामने, फूट-फूटकर रोई पत्नी

दर्द होगा लेकिन रिजल्ट ऐतिहासिक होगा...टैरिफ पर Trump ने अमेरिकियों से कहा-इकोनॉमिक क्रांति शुरू है

केरल में कांग्रेस को भारी पड़ेगी ईसाई समुदाय की नाराजगी! वक्फ बिल को लेकर पार्टी के रुख से नाराज

'हमें और भी काम हैं...', अमेरिका ने वैश्विक आपदा सहायता से मुंह मोड़ा; भारत-चीन को बताया अमीर देश

राम नवमी आज: भव्य रूप में सजकर तैयार हुआ राम मंदिर, दोपहर 12 बजे होगा सूर्य तिलक; चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा

भारत-श्रीलंका ने किया हिन्द महासागर में परस्पर रक्षा सहयोग और सांस्कृतिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का फैसला

प्रधानमंत्री मोदी को मिला 'श्रीलंका मित्र विभूषण' सम्मान, कहा - 'यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है'

CSK vs DC, IPL 2025 : नहीं चला धोनी का बल्ला, दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 250 रन से हराया

IPL 2025 : मुल्लांपुर में पहला ही मुकाबला हारी Punjab Kings, राजस्थान की लगातार दूसरी जीत

इतिहास

2013 में आज ही के दिन राही सरनोबत ने दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल परिसंघ वर्ल्ड कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड जीता था।

2010 में 6 अप्रैल के दिन ही भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने आर्थिक साझेदारी के समझौते पर साइन किए थे।

1999 में आज ही के दिन नेपाल में दोबारा 500 के भारतीय नोट चलाने की घोषणा हुई थी।

1982 में 6 अप्रैल के दिन ही दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फाकलैंड पर अर्जेन्टीना ने अधिकार किया था।

1980 में आज ही के दिन भारत की पाॅलिटिकल पार्टी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी।

1966 में 6 अप्रैल के दिन ही भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया था।

1957 में आज ही के दिन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया था।

1955 में 6 अप्रैल के दिन ही अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया था।

1942 में आज ही के दिन जापानी विमानों ने पहली बार भारत पर बम गिराए थे।

1924 में 6 अप्रैल के दिन ही इटली में फासिस्टों ने चुनाव में भारी जीत दर्ज किया था।

1919 में आज ही के दिन रोलेट एक्ट के खिलाफ शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत महात्मा गांधी जी ने पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया था।

1917 में 6 अप्रैल के दिन ही प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की थी।

1909 में आज ही के दिन अमेरिकी नागरिक मैथ्यू हैंसन और राबर्ट पियेरी ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया था।

1896 में 6 अप्रैल के दिन ही पहले आधुनिक ओलंपिक की शुरुआत हुई थी।

Previous

वन नेशन-वन इलेक्शन ऐतिहासिक कदम साबित होगा

Next

यूपी में रामनवमी को लेकर हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा https://newstrack.com/uttar-pradesh/ram-navami-2025-updates-up-police-high-alert-processions-allowed-on-routes-504724