05/04/25

यूपी में रामनवमी को लेकर हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा https://newstrack.com/uttar-pradesh/ram-navami-2025-updates-up-police-high-alert-processions-allowed-on-routes-504724

उत्तर प्रदेश, 05 अप्रैल (अभी): रामनगरी अयोध्या समेत पूरे प्रदेश में रामनवमी उत्सव को लेकर उत्साह है। लोग इसकी तैयारियों में जुटे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अयोध्या, लखनऊ, फतेहपुर, मेरठ, बरेली, शाहजहांपुर, आगरा समेत प्रदेशभर में अलर्ट घोषित किया गया है। जिलों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। जुलूस निकालने की अनुमति सिर्फ परंपरागत मार्गों से ही होगी। नए रूट से जुलूस नहीं निकलेगा। किसी भी तरह की अराजकता करने पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।



अयोध्या में जिला प्रशासन ने इस बार रामनवमी पर्व को लेकर बेहद खास तैयारी की है। श्रीराम जन्मोत्सव के मौके पर देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं पर ड्रोन के माध्यम से रामपथ पर सरयू के पवित्र जल की फुहारें डाली जाएंगी। इसके अलावा रामकथा पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

Previous

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

Next

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल यमुनानगर में कार्यक्रम को लेकर अम्बाला छावनी से सैकड़ों कार्यकर्ता रवाना होंगे : ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज