आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 31 जुलाई नई दिल्ली

आज के मुख्य समाचार औऱ इतिहास

भारतीय वस्तुओं पर 25% टैरिफ की घोषणा के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना रुख नरम कर लिया है, भारत का जवाब सुनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम व्यापार समझौते पर भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, आओ बैठकर बात करते हैं

जम्मू पुलिस ने नगरोटा में आतंकी सहयोगी को पकड़ा; पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है

राज्यसभा ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत के सशक्त, सफल और निर्णायक ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा फिर से शुरू कर दी है

भेड़ घोटाले को लेकर ईडी ने हैदराबाद में 8 ठिकानों पर छापेमारी की

SIR पहली बार नहीं हो रहा है: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अब सभी राज्य वंदे भारत ट्रेनों के दायरे में हैं

जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल में यात्री बस सिंध नदी में गिरी

रूस के कामचटका भूकंप के बाद सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने नागरिकों के लिए सुरक्षा सलाह जारी की

सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की

महाराष्ट्र 7 अगस्त को डॉ एमएस स्वामीनाथन के सम्मान में सतत कृषि दिवस के रूप में मनाएगा

पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ाई गई

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त; गुना में बचाव के लिए सेना तैनात, रेड अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश जारी; आईएमडी ने 18 जिलों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, अग्निवीरों को कॉर्बेट टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में शामिल किया जाएगा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 2014-15 से रेल दुर्घटनाओं में 77 प्रतिशत की कमी आई है

मणिपुर: विभिन्न स्कूलों में छात्रावासों के निर्माण की आधारशिला रखी गई

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि संचार साथी पहल की मदद से एक करोड़ 36 लाख से अधिक फर्जी मोबाइल कनेक्शन काटे गए हैं

भारत 2026 एएफसी महिला एशियाई कप के लिए जापान, वियतनाम और चीनी ताइपे के साथ ग्रुप सी में शामिल

टेबल टेनिस में भारत के शीर्ष खिलाड़ी डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर ब्राजील 2025 में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हैं जो 3 अगस्त तक चलेगा

रूस के कामचटका तट पर 8.8 तीव्रता का भूकंप; प्रशांत क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी जारी

भारत 2026 एएफसी महिला एशियाई कप के लिए जापान, वियतनाम और चीनी ताइपे के साथ ग्रुप सी में शामिल

मकाऊ ओपन: सात्विक-चिराग आगे, अनमोल और तस्नीम मुख्य ड्रॉ में

थाईलैंड ने कंबोडिया पर सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन का आरोप लगाया; कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी

तूफान को-मे चीन के झेजियांग प्रांत में पहुंचा

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल जांच के बीच दूसरे समन से बच गए

अगर इजराइल युद्धविराम पर कार्रवाई करने में विफल रहता है तो ब्रिटेन फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देगा

इतिहास

शहीद उधम सिंह एक महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी थे। उनका जन्म 26 दिसंबर, 1899 को पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम में हुआ था। उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए 13 मार्च, 1940 को लंदन में माइकल ओ'डायर की हत्या कर दी थी। उन्हें 31 जुलाई, 1940 को फांसी दी गई थी

1998 - सार्क का दसवां शिखर सम्मेलन श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में सम्पन्न

2003 - इस्रायल और फ़िलिस्तीन के सुरक्षा मंत्रियों की बैठक येरूशलम में समाप्त

2004 - आर्थिक सहयोग मंच बिम्सटेक का नाम बदलकर 'बंगतक्षेस' किया गया

2005 - उज़बेकिस्तान ने अमेरिका को अपने सैनिक अड्डे हटा लेने का आदेश दिया

2006 - श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता समाप्त, एलटीटीई के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गये

2007 - भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया

2008 - थाइलैंड की एक अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री थॉक्सिन शिनावात्रा की पत्नि को कर चोरी के मामले में दोषी पाये जाने पर तीन वर्ष की सज़ा सुनाई

2012- प्रो. अशोक सेन को पहले यूरी मिलनर फंडामेंटल फिजिक्स प्राइज़ (मौलिक भौतिकी पुरस्कार) के नौ विजेताओं में से एक विजेता घोषित किया गया

#news

Previous

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा से दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में तनाव पैदा हो गया है।

Next

200 एमबीपीएस की गति तथा लगभग 3000 रुपए मासिक की दर से स्टारलिंक सैटेलाइट सेवा जल्द ही भारत में लॉन्च होने की संभावना