30/05/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 30 मई नई दिल्ली

आज के मुख्य सामाचार और इतिहास

US कोर्ट का ट्रंप को झटकाः भारत-पाक जंग टालने का दावा ठुकराया, जमकर लगाई फटकार

मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया विदेशी तस्कर, पेट से निकली 8.6 करोड़ की कोकीन

पाकिस्तान में 90 दिन रहा, ISI से जासूसी की ट्रेनिंग ली: दिल्ली पुलिस ने राजस्थान से कासिम को पकड़ा


पाकिस्तान जल मुद्दे पर कभी समझौता नहीं करेगा: पाक सेना प्रमुख मुनीर

अब बंद होंगी धमाकों की आवाज! इजरायल और हमास ने किया 60 दिन के युद्धविराम पर समझौता

कभी नहीं हुआ व्यापार का जिक्र, ट्रंप के टैरिफ दावों को भारत ने फिर किया खारिज

ऑपरेशन शील्ड: पंजाब के सभी जिलों में 31 मई को होगी मॉक ड्रिल, Operation Sindoor के बाद सरकार ने अब लिया यह फैसला

मस्क ने छोड़ा ट्रंप प्रशासन का साथ, 130 दिनों के कार्यकाल के पांच बड़े विवाद के बाद पद से इस्तीफा

कांग्रेस नेता के पूर्व-PA को जासूसी के शक में पकड़ा:सरकारी कर्मचारी विभाग को बिना बताए गया था पाकिस्तान, बीजेपी ने डोटासरा से मांगा जवाब

बलूच लड़ाके कमल बलोच से भास्कर की एक्सक्लूसिव बातचीत:कहा-अमेरिका के टुकड़ों पर पल रहे पाकिस्तान का सफाया जरूरी, भारत करे हमारी मदद

Bihar: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आवास से राजभवन पहुंचे पीएम मोदी, राज्यपाल ने किया स्वागत

Saifullah Kasuri: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्ला कसूरी पाक में हुई रैली में नजर आया, भारत और हिंदुओं के खिलाफ उगला जहर

दिल्ली: पिछले छह महीनों में बिना दस्तावेज़ वाले 700 से अधिक बांग्लादेशी प्रवासियों को वापस भेजा गया

बंगाल के युवाओं को अनिश्चितता, अंधकार की ओर धकेल रही है तृणमूल सरकार: मोदी

राहुल ने गोलाबारी प्रभावित इलाकों में पुनर्वास पैकेज को लेकर लिखा पी एम मोदी को पत्र

भारत में बनी 28-90 एनएम की सेमीकंडक्टर चिप इस साल बाजार में आएगी : अश्विनी वैष्णव

मोटापे पर अब एक्शन में एफएसएसएआई : राज्यों को खाने में तेल और चीनी की खपत को दस फीसदी घटाने के आदेश

40 हजार की आबादी में से 80 फीसदी गांव छोड़ भाग गए, सिपाही की मौत के बाद गाजियाबाद में पसरा है खौफ

RCB का 'ब्लॉकबस्टर' शो, 9 साल बाद फाइनल में एंट्री; क्वालीफायर-1 में पंजाब को 8 विकेट से रौंदा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते दशकों में हमारे कृषि वैज्ञानिकों ने कई क्षेत्रों में अच्छे शोध किए हैं, बेहतर नतीजे दिए हैं। वहीं दूसरी ओर देश के प्रगतिशील किसान भी अपने प्रयोगों से कृषि क्षेत्र में बड़े बदलाव लाए हैं। उन्होंने उत्पादन को बढ़ाया है और सफल प्रयोग किए हैं। ऐसे में वैज्ञानिकों के सफल शोध और प्रगतिशील किसानों के सफल प्रयोगों की जानकारी सभी किसानों तक पहुंचना बहुत जरूरी है

केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र में सुधार और विकास को बढ़ावा देने के लिए देशभर में विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया है। इस अभियान के दौरान 2170 टीमें देशभर के 700 से अधिक जिलों, 65 हजार गांवों और करीब डेढ़ करोड़ किसानों तक पहुंचेगी। 

पीएम मोदी बिहार के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने सबसे पहले पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। बताया जा रहा है कि टर्मिनल आधुनिक तकनीक और सुख-सुविधा से लैस है

प्रधानमंत्री मोदी आज कानपुर को देंगे 47,573 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना से सीधे कानपुर आएंगे। प्रधानमंत्री करीब सवा दो घंटे शहर में रहेंगे। 

सीजफायर के लिए कभी नहीं हुआ व्यापार का जिक्र, ट्रंप के टैरिफ दावों को भारत ने फिर किया खारिज

PAK को सौंपने होंगे कुख्यात आतंकी, दे दी थी लिस्ट; सिंधु समझौते पर भी भारत की दो टूक

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को कहा कि आगामी जनगणना में जाति गणना सामाजिक न्याय लाने के लिए एक परिवर्तनकारी कदम होगी। उन्होंने साथ ही इस बात को खारिज कर दिया कि इससे समाज में समस्याएं पैदा हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि विचारपूर्वक एकत्रित जातिगत आंकड़ा एकीकरण का माध्यम होगा, जैसे शरीर की एमआरआई होती है

राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखा पत्र, PAK गोलाबारी से प्रभावित लोगों के लिए की राहत पैकेज की मांग,शनिवार को राहुल गांधी ने पुंछ का दौरा किया था, जहां उन्होंने 7 से 10 मई के बीच सीमा पार हुई गोलाबारी में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और अन्य पीड़ितों से मुलाकात की।

परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर! अमरनाथ यात्रा होगी सुरक्षित; CAPF की 580 कंपनियों के तैनाती का आदेश

पाक की फिर खुली पोल, खूंखार आतंकियों के साथ दिखे शहबाज के मंत्री; जमकर पढ़े कसीदे

वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि भारत में हीट वेव यानी भीषण गर्मी अब ज्यादा लंबी चलेंगी और अधिक इलाकों को प्रभावित करेंगी, क्योंकि जलवायु परिवर्तन के कारण चरम मौसम घटनाओं में इजाफा हुआ है। यह खुलासा शोध समूह क्लाइमेट ट्रेंड्स के इंडिया हीट समिट 2025 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के वायुमंडलीय विज्ञान केंद्र के प्रमुख कृष्ण अच्युता राव ने किया है।

ओला का घाटा दोगुना हुआ, ₹870 करोड़ पहुंचा, चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 62% घटा; शेयर 6 महीने में 39% गिरा

सिर्फ 10 ओवर में पंजाब किंग्स को चखाया हार का स्वाद, आठ विकेट से जीतकर फाइनल में RCB, क्या 17 साल बाद जीतेगी पहला खिताब

ट्रंप को टैरिफ वसूलने की इजाजत, पहले लगाई थी रोक; अदालत ने अमेरिकी सरकार को दी राहत

इतिहास

2012 में आज ही के दिन विश्वनाथन आनंद पांचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।

2008 में 30 मई को ही अफ़ग़ानिस्तान में 1 ज़िले पर तालिबान ने क़ब्ज़ा किया था।

2007 में आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत हुए थे।

2004 में 30 मई को ही सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त हुआ था लेकिन 2 भारतीयों सहित 22 की हत्या हुई थी।

1998 में आज ही के दिन पाकिस्तान ने एक और (छठा) परमाणु परीक्षण किया था।

1996 में आज ही के दिन 6 वर्षीय बच्चे गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया था।

1987 में 30 मई को ही गोवा को राज्य का दर्जा मिला और यहा भारत का 26 वां राज्य बना था।

1981 में आज ही के दिन बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान और उनके 8 सहयोगियों की हत्या हो गई थी और इसके बाद देश में आपातकाल लागू कर दिया गया था।

1826 में आज ही के दिन प्रथम हिंदी साप्ताहिक पत्र उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन हुआ था।
*==============================*

Previous

गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस आज, बलिदान और आस्था का प्रतीक

Next

हिमाचल सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत बंजार के शरची पहुंचे मुख्यमंत्री