आज 29 मई का इतिहास
आज 29 मई का इतिहास
1922 : एक्वाडोर को आजादी मिली.
1953 : पर्वतारोही शेरपा तेनजिंग नॉर्गे और एडमंड हिलेरी ने इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की.
1968 : दारा सिंह ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप अपने नाम की.
1970 : सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.
1972 : मशहूर रंगकर्मी एवं भारतीय सिनेमा के महान कलाकार पृथ्वी राजकपूर का निधन.
1985 : यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान दो टीम के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 39 लोगों की मौत हो गई.
1987 : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन.
1988 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया उल हक ने सरकार को बर्खास्त कर संसद को भंग किया.
1990 : दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में भीषण भूकंप आया.
1999 : ‘डिस्कवरी’ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र से जुड़ा. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला अंतरिक्ष यान था.
1999 : नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था स्थापित हुई.
2007 : जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं.
2020 : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन.
Previous
भारत की राष्ट्रपति ने सिक्किम पुलिस को ‘राष्ट्रपति का निशान’ प्रदान किया
Next