26/04/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 26 अप्रैल नई दिल्ली

आज के मुख्य सामाचार और इतिहास

Bandipora: जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा एनकाउंटर में लश्कर आतंकी अल्ताफ लाली ढेर

आतंकवादियों को धन्यवाद देने वाले मो. नौशाद के परिवार का बहिष्कार, मुस्लिम समाज ने तोड़ा नाता

भारत के ऐक्शन से घबराया पाकिस्तान, मित्र देशों से साधा संपर्क, लेकिन लगा झटका

भारत के एक्शन से पाकिस्तानी सेना में खौफ, प्राइवेट एयरक्राफ्ट से विदेश भागा आर्मी चीफ असीम मुनीर का परिवार

भारत ने पानी रोका तो नदियों में खून बहेगा, सिंधु जल समझौते पर बिलावल भुट्टो ने दी धमकी

Waqf कानून पर रोक के खिलाफ केंद्र सरकार SC में अड़ी, बोली-संसद के बनाए कानून पर नहीं लग सकती अंतरिम रोक

बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्‍तानी सेना के वाहन को बनाया निशाना, IED ब्‍लास्‍ट में 10 की मौत

Pahalgam Attack: सीमा पर तनाव के बीच हाई अलर्ट पर अस्पताल, डॉक्टरों की छुट्टी कैंसिल; कंट्रोल रूम बनाया गया

हम कभी भी सिंधु जल संधि के पक्ष में नहीं रहे : जम्‍मू-कश्‍मीर CM उमर अब्‍दुल्‍ला

Pahalgam: 'भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव हमेशा रहा है'; ट्रंप बोले- दोनों नेताओं से परिचित, सुलझा लेंगे मुद्दे

एक और आतंकी का घर मिट्टी में: सुरक्षाबलों ने आतंकी एहसान उल हक का मकान गिराया, 24 घंटे में तीसरी बड़ी कार्रवाई

भारत से दोस्ती निभाएगा अमेरिका, तुलसी गबार्ड का बड़ा ऐलान- पहलगाम हमले के आतंकियों को पकड़ने में US करेगा मदद

कठुआ में दिखे 4 संदिग्ध, सेना ने तलाशी शुरू की:स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों को जानकारी दी थी

सभी मुख्यमंत्री पाकिस्तानी नागरिकों की करें पहचान : केन्द्र सरकार को सूचना दें राज्य, शाह ने कहा- वापस भेजने की शुरू करें कार्रवाई 

आज पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राजकीय शोक में झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

आतंकवाद पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्वीकारा सच, कहा- 'पाकिस्तान करता आ रहा है दशकों से ये गंदा काम

गांधी भी खुद को लिखते थे अंग्रेजों का सेवक, राहुल से बोला SC; यदि भविष्य में ऐसी कोई स्वतंत्रता सेनानी सावरकर पर टिप्पणी की तो स्वत संज्ञान लेंगे

बिहार में पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा पर रोक, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

CSK vs SRH : धोनी का 400वां मैच भी जीत नहीं पाई चेन्नई, हैदराबाद ने 5 विकेट से हराया

कश्मीर में सेना का एक्शन, 4 आतंकियों के घर ढहाए, जलशक्ति मंत्री बोले- पाकिस्तान को एक बूंद पानी नहीं देंगे

पहलगाम हमले में 5 से 7 आतंकी थे शामिल! NIA ने हमले में बचे लोगों से की बातचीत; ड्रोन से आतंकियों की हो रही तलाशी

'पानी की एक भी बूंद पाकिस्तान नहीं जाएगी', शाह से मुलाकात के बाद जल शक्ति मंत्री सी आर पाटील का बयान

वक्फ कानून पर केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, कहा- धार्मिक अधिकार में कोई हस्तक्षेप नहीं, सभी याचिकाएं खारिज की जाएं

पहलगाम आतंकी हमले पर शरद पवार बोले - सच्चाई का पूरा पता नहीं, सुरक्षा में चूक हुई; न हो राजनीति,केंद्र सरकार बार-बार यह दावा करती रही है कि कश्मीर से आतंकवाद खत्म हो गया है, लेकिन पहलगाम जैसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हमला होना सुरक्षा में भारी चूक को दर्शाता है।

जब देश पर हमला होता है, तब सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए, न कि एक-दूसरे पर आरोप लगाना।' उन्होंने सर्वदलीय बैठक पर कहा कि 'मैं खुश हूं कि सभी दलों ने सरकार का समर्थन करने की बात कही है। सरकार जो भी फैसला लेगी, हम उसके साथ हैं। लेकिन सरकार को इसे और गंभीरता से लेना चाहिए- शरद पवार

पीड़ितों की बात सुने पवार साहव-उनके इस बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी और कहा, 'मैं नहीं जानता पवार साहब ने क्या कहा है, लेकिन मैंने पीड़ित परिवारों और मौके पर मौजूद लोगों की बातें सुनी हैं। पवार साहब को भी वो सुनना चाहिए।

महाराष्ट्र मंत्री बोले- हिंदू खरीददारी करने से पहले धर्म पूछें, हनुमान चालीसा पढवाएं, जो न पढ़ सके उससे सामान न खरीदें, मंत्री राणे ने यह टिप्पणी पहलगाम हमले के बाद की है जहां आतंकियों ने धर्म पूछकर गोलियां मारी थी

'पहलगाम हमला मानवता के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध', कैंडल मार्च में शामिल हुए राहुल गांधी समेत कई नेता

तेलंगाना CM बोले- पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दो, PoK भारत में मिला दो; मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त, हम सब PM मोदी के साथ हैं

पहलगाम हमले पर बोले मशहूर कथावाचक प्रदीप मिश्रा - अमित शाह कलयुग के शंकर, दिखाएंगे तांडव

भाजपा के राजा इकबाल सिंह दिल्ली के मेयर चुने गए, कांग्रेस कैंडिडेट को सिर्फ 8 वोट मिले; आम आदमी पार्टी चुनाव में शामिल नहीं हुई

145 शहरों में नदियों की सफाई के लिए कार्ययोजना को मंजूरी; 25 नए शहर चिन्हित, 60 के लिए बन रही योजना,राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने शुक्रवार को एक योजना को मंजूरी दी, जिसका उद्देश्य देश भर के 145 शहरों में शहरी नदी पुनरुद्धार प्रयासों को आगे बढ़ाना है, जो नदी-केंद्रित शहरी शासन की गति पर आधारित है।

फिजियोथेरेपी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट अनिवार्य, कर्नाटक के मंत्री शरण प्रकाश पाटिल ने किया एलान

PoK पर कब्जा करे हिन्दुस्तान, अब एक तबका पाक नागरिक ही करने लगे मांग; शिमला समझौता रद्द कर घिरे शहबाज

'भारत के साथ खड़ा है अमेरिका, आतंकियों को दबोचने में करेगा मदद'; पहलगाम हमले पर तुलसी गबार्ड का बड़ा ऐलान

हैदराबाद पांच विकेट से जीता, चेन्नई की सातवीं हार; हर्षल पटेल के बाद ईशान किशन चमके

रिलायंस को चौथी तिमाही में ₹19,407 करोड़ का मुनाफा, सालाना कमाई 10% बढ़कर ₹2.69 लाख करोड़, ₹5.50 प्रति शेयर डिविडेंड देगी कंपनी

मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत 12 राज्यों में हीटवेव, यूपी-झारखंड में 8वीं तक के स्कूलों का टाइम बदला; बंगाल में आंधी-तूफान का अलर्ट

इतिहास

2010 में बिहार सरकार ने बिहार के प्रसिद्ध चिनिया केले की ब्रांडिंग ‘गंगा केला’ के रूप में करने का फैसला किया था।

2008 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर में बना 390 मेगावाट का दुलहस्ती हाइडल पावर प्रोजेक्ट देश को समर्पित किया था।

2006 में आज ही के दिन भारत और उज़बेकिस्तान ने 6 संधी पर हस्ताक्षर किए थे।

2004 में ईराक के नए झंडे को मान्यता दी गई थी।

1993 में महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बोइंग-737 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से तकरीबन 60 लोग मारे गए थे।

1990 में आज ही के दिन वीआरपी मेनन ने लगातार 463 घंटे डिस्को डांस कर विश्व रिकाॅर्ड बनाया था।

1980 में आज ही के दिन स्थितीय खगोल विज्ञान केंद्र कोलकाता) में स्थापित किया गया।

1975 में आज ही के दिन अपनी खूबसूरती के लिए पहचान बनाने वाला सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था।

1974 में माल्टा ने संविधान अंगीकार किया था।

1962 में आज ही के दिन अंतरिक्ष यान रेंजर-4 ने चांद की सतह पर कदम रखा। चांद तक पहुंचने वाला यह पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान था।

1959 में क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया था।

1920 में आज ही के दिन महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन हो गया था।

1903 में गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की थी।

1828 में 26 अप्रैल के दिन यूनान की आजादी के समर्थन में रूस की तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

1755 में रूस की पहली यूनिवर्सिटी राजधानी मॉस्को में खोली गई थी।

1654 में आज ही के दिन यहूदियों को ब्राजील से निकाला गया था।

Previous

विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में प्रदेशवासियों की भूमिका महत्वपूर्ण

Next

विश्व मलेरिया दिवस— मलेरिया उन्मूलन के लिए किए जाएंगे नवाचार