आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 2 सितंबर नई दिल्ली
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
मजबूत जीडीपी डेटा से भारतीय शेयर बाजार गदगद, सेंसेक्स 554 अंक उछला
मुंबई में मराठा आरक्षण आंदोलन: हाईकोर्ट ने सड़कें खाली कराने का दिया आदेश
बिहार मतदाता सूची विवाद: सुप्रीम कोर्ट बोला, भरोसे की कमी है, राजनीतिक दल सक्रिय हों
एससीओ ने पहलगाम हमले की निंदा की; आतंकवाद से लड़ने में दोहरे मापदंडों को अस्वीकार्य कहा
अफगानिस्तान भूकंप: 800 से ज्यादा लोगों की मौत, पीएम मोदी ने कहा- हर संभव मदद के लिए तैयार
"रूसी तेल से भारत में 'ब्राह्मण' कमा रहे मुनाफ़ा"- ट्रंप के सलाहकार ने फिर साधा निशाना
कश्मीर के पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम: PoK से आए आतंकियों ने भागने की कोशिश की, सेना ने इलाके की घेराबंदी की
SCO Summit: पीएम नरेन्द्र मोदी और पुतिन के बीच बैठक, चीन में दो 'महाशक्तियों' के मिलन पर दुनिया की नजर
SCO Summit China 2025 पाकिस्तान के पीएम की किरकिरी, बात करते निकले मोदी-पुतिन, हाथ-बांधे खड़े रहे शहबाज
अफगानिस्तान भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, 1000 तंबू और 15 टन खाद्य सामग्री भेजी; विदेश मंत्री ने जताई संवेदना
मोदी-पुतिन-जिनपिंग की मुलाकात का असर, भारत से दोस्ती की दुहाई देने लगा US, नरम पड़े तेवर
भारत ने दिखाया अमेरिकी ‘दादागिरी’ को आईना, यूएस ट्रेज़री बिल से मुंह मोड़ा
'डॉक्टर बनना है!' — मासूम मायरा की ख्वाहिश पर मुस्कराए CM योगी, स्कूल में दाखिले का दिया आदेश
'वोट अधिकार यात्रा' के समापन पर राहुल गांधी ने बीजेपी पर बोला बड़ा हमला
पाक में डील के लिए ट्रंप ने भारत से रिश्ते कुर्बान किए, पूर्व US अधिकारी का दावा
राज्यों में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के आकलन के लिए गृह मंत्रालय ने IMCTs का किया गठन
मोदी जापान और चीन की चार दिन की सफल यात्रा के बाद स्वदेश पहुंचे
बंगाल: इस्लामिक संगठनों के विरोध के बाद ममता सरकार ने जावेद अख़्तर का कार्यक्रम टाला
Asia Cup Hockey: भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से रौंदा, अभिषेक के 4 गोल से जीत की हैट्रिक
इतिहास
1990 - काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्री मारे गए।
1998 - डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का अफ़्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला द्वारा उद्घाटन।
1996 - मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 26 वर्षों से जारी विद्रोह को समाप्त करने के एक समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस दौरान एक लाख 20 हजार से अधिक लोग मारे गये थे।
1992 - अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने पर सहमत हुए।
1999 - भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।
2000 - मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा राष्ट्रीय प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की तैनाती की योजना स्थगित।
2001 - विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन, उन्होंने 1967 में विश्व का पहला हृदय प्रत्यारोपण किया था।
2006 - पश्चिमी ईराक में 3 भारतीयों और 11 पाकिस्तानियों की अपहरण के बाद हत्या।
2007 - अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।
2008 -
कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बी.एन.अस्थाना को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गई।
भेल के बोर्ड के पदाधिकारी सी.पी.सिंह को नवसृजित संयुक्त उपक्रम एन.टी.पी.सी., बी.एच.ई.एल. पॉवर का प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड का सी.एमडी. नियुक्त किया गया।
2009 - आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी को ले जा रहा हेलीकाप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हुआ।
#news