जाम से मिलेगी निजात, पानीपत में ऑड-ईवन स्कीम का 7 दिन का ट्रायल शुरू
जे कुमार, पानीपत 2 सितम्बर - पानीपत शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक नई पहल शुरू की है | इस पहल को ‘ऑड-ईवन स्कीम नाम दिया गया है. जिसके तहत यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए शहर में विशेष प्रबंध किए गए है |
पानीपत शहर में ऑड-ईवन स्कीम का 7 दिन का ट्रायल शुरू किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि यदि इस प्रयोग से अच्छे परिणाम सामने आते हैं और जनता का सहयोग मिलता है, तो इसे स्थायी रूप से लागू कर दिया जाएगा. जिन वाहन चालकों ने नियम का पालन नहीं किया उनके चालान भी काटे गए.
इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य शहर को जाम मुक्त बनाना, सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाना और आमजन को सहज एवं सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है. यह योजना आने वाले समय में पानीपत शहर की तस्वीर बदल सकती है |
डीसीपी ट्रैफिक सुरेश सैनी ने बताया कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में ऑटो और ई-रिक्शा के लिए ऑड-ईवन योजना लागू करने का निर्णय लिया गया है |
यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि शहर में ऑटो और ई-रिक्शा की संख्या बहुत ज्यादा है, और यह ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरूरी था. इस योजना को आज से ही लागू कर दिया गया है |
यह योजना ऑड नंबर के वाहन एक दिन और ईवन नंबर के वाहन दूसरे दिन चलेंगे, यह प्रक्रिया इसी तरह चलती रहेगी. यह योजना अभी एक हफ्ते के लिए ट्रायल के तौर पर शुरू की गई है. इसके परिणामों के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा |
जो वाहन बिना नंबर के चल रहे हैं या जिन्होंने नगर निगम द्वारा दिया गया यूनिक नंबर स्टिकर नहीं लगाया है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और चालान काटे जाएंगे |
शुरुआती दिनों में लोगों को इस नियम के बारे में समझाया जा रहा है और फिलहाल चालान नहीं काटे जा रहे हैं. वही ट्रैफिक जाम की समस्या डीएसपी सैनी का मानना है कि इस योजना से ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी |
Relief from traffic jam, 7 day trial of odd-even scheme begins in Panipat