आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 16 अप्रैल नई दिल्ली
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान, वक्फ कानून पर पाक की टिप्पणी पर भारत ने लताड़ा
रॉबर्ट वाड्रा से 6 घंटे तक ED ने की मैराथन पूछताछ, आज फिर हाजिर होने का निर्देश
मुंबई हमला था भारत-पाक संबंधों में महत्वपूर्ण मोड़, पाकिस्तान गलत हरकतों में अब भी लिप्त : जयशंकर
National Herald Case: राहुल, सोनिया और पित्रोदा की मुश्किलें बढ़ी, नेशनल हेराल्ड केस में चार्जशीट दाखिल
राहुल-सोनिया के खिलाफ एक्शन पर भड़की कांग्रेस, देशभर में ED दफ्तरों के बाहर करेगी प्रदर्शन
White House: कनाडा को लेकर ट्रंप अपने रूख पर कायम, 51वां अमेरिकी राज्य बनने से लाभ होगा; टैरिफ पर चीन करे पहल
Karnataka Truck Strike: 'नौ माह में डीजल ₹5 महंगा, CM सिद्धरमैया से वार्ता विफल'; ट्रक चालकों का आंदोलन जारी..
Vande Bharat Express: जम्मू-कश्मीर में एक साथ चलेगी दो वंदे भारत, 19 अप्रैल को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
JMM Central Convention: शिबू सोरेन JMM के संस्थापक संरक्षक, हेमंत सोरेन बनाए गए केंद्रीय अध्यक्ष
National Herald Case: भ्रष्टाचार, लूट में लिप्त लोगों को अब इसकी कीमत चुकानी होगी...BJP का कांग्रेस पर हमला
वक्फ कानून विरोध, ममता और मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक:अगला रणनीतिक संकेत दे सकती हैं; कहा था- राज्य में कानून लागू नहीं होने देंगी
देश में पुलिसकर्मियों की 23 फीसदी कमी:17 प्रतिशत थानों में CCTV कैमरा नहीं; पुलिस, कोर्ट और जेल के पैमाने पर बंगाल सबसे नीचे
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को फिर दी हिदायत:कहा- सतर्क रहकर देना चाहिए फैसला; हाईकोर्ट ने कहा था- लड़की खुद रेप की जिम्मेदार
लोगों के जीवन में परिवर्तनकारी बदलाव लाने के लिए काम करें लोक सेवक : मुर्मु
सुप्रीम कोर्ट वक्फ कानून के खिलाफ दायर याचिकाओं पर बुधवार को करेगा सुनवाई
कश्मीर आतंकी साजिश मामले में पाकिस्तानी हैंडलर समेत तीन के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
बंगाल में अवैध बंगलादेशी प्रवासियों के खिलाफ अभियान : ईडी ने कई स्थानों पर मारे छापे, आपत्तिजनक दस्तावेज किए जब्त
बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज : तेजस्वी ने राहुल गांधी और खड़गे से की मुलाकात, गठबंधन की मजबूती पर की चर्चा
सांसें रोक देने वाले मैच में KKR को मिली हार, पंजाब ने 111 डिफेंड कर रचा इतिहास
वक्फ कानून पर आज होगी सुनवाई, किरेन रिजिजू बोले- मुझे भरोसा है सुप्रीम कोर्ट विधायी मामले में दखल नहीं देगा
'हमारे मामलों में टिप्पणी न करे, अपना देश संभाले', वक्फ कानून पर बोला पाकिस्तान तो भारत ने याद दिलाई औकात
पीएम नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को कानपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कानपुर मेट्रो के विस्तारिट रूट मोतीझील से कानपुर सेंट्रल का उद्घाटन कर आम लोगों को सौंपेंगे। साथ ही पनकी और घाटमपुर पावर प्लांट का उद्घाटन करेंगे
नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल चार्जशीट में ईडी ने आरोपों की झड़ी लगी दी। कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं के साथ-साथ अन्य कुछ लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनपर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए गए हैं
यह एक फेक मामला है, जिसमें कोई भी तथ्य नहीं है: राहुल-सोनिया के खिलाफ ED की चार्जशीट पर बोली कांग्रेस, आज करेगी प्रदर्शन
गुरुग्राम जमीन घोटाला, रॉबर्ट वाड्रा से 6 घंटे पूछताछ, ED ने आज फिर बुलाया; बोले- राजनैतिक मंशा से हो रही कार्रवाई
कांग्रेस आज देशभर में ED ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करेगी, नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल पर चार्जशीट का विरोध; कहा- मोदी, शाह धमका रहे
कर्नाटक में ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण माल ढुलाई प्रभावित हो रही है। आंदोलन का एलान कर वाहनों का चक्का थाम चुके चालकों के महासंघ और कांग्रेस की सिद्धरमैया सरकार के बीच वार्ता विफल हो गई है। इस फेडरेशन का आरोप है कि बीते नौ महीने में डीजल पांच रुपये महंगा हुआ है। चालकों का उत्पीड़न हो रहा है। मांग पूरी होने तक कर्नाटक में ट्रक चालकों की हड़ताल जारी रहेगी
राम मंदिर की बढ़ा लो सुरक्षा', बम से उड़ाने की धमकी भरा Email, साइबर सेल ने FIR की दर्ज
मौसम विभाग ने जारी किया मानसून अपडेट, खेती के लिए अच्छी खबर, सामान्य से बेहतर मानसून; 105% बारिश की उम्मीद, अल नीनो का खतरा नहीं
विवादों में सनी देओल की 'जाट', ईसाई समुदाय ने की रोक लगाने की मांग, रणदीप के चर्च वाले सीन पर मचा हंगामा
पंजाब ने IPL का सबसे छोटा स्कोर डिफेंड किया, कोलकाता को 111 रन नहीं बनाने दिए, चहल ने 4 विकेट लेकर मैच पलटा
रिटेल-महंगाई 6-साल के निचले स्तर पर, मार्च में 3.34% रही, थोक महंगाई भी मार्च में 2.05% पर आई; SBI का होम लोन 0.25% सस्ता हुआ
चीन ने बोइंग जेट की डिलीवरी लेने से इनकार किया, अमेरिकी टैरिफ के जवाब में फैसला; कीमती मेटल्स की सप्लाई भी रोकी
इतिहास
1964: ब्रिटेन के चर्चित अपराधों में शामिल ‘द ग्रेट ट्रेन रॉबरी’ के लिए 12 लोगों को 307 साल की सजा सुनाई गई।
1976 : आठ वर्ष तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और 13 वर्षों तक लेबर पार्टी के नेता रहे, हैरल्ड विल्सन ने त्यागपत्र दिया। उनके इस फैसले ने राजनीतिक हलकों में तूफान ला दिया।
1988 : उत्तरी इराक के कुर्द आबादी वाले शहर हलबजा पर हुए गैस हमले में हजारों लोगों की मौत हो गई जबकि बहुत से लोग इसके प्रभाव से बीमार हो गए।
1988 : फलस्तीनी मुक्ति संगठन के शक्तिशाली नेता खलील अल वजीर उर्फ अबु जिहाद की ट्यूनीशिया के ट्यूनिस में उनके घर में हत्या कर दी गई
1990 : बिहार की राजधानी पटना के निकट एक यात्री गाड़ी के दो डिब्बों में विस्फोट के बाद कम से कम 80 लोगों की जान गई और 65 अन्य घायल हुए।
2002 : दक्षिण कोरिया में एक विमान दुर्घटना में 120 लोग मारे गए।
2004 : पाकिस्तान के दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम ने रावलपिंडी टेस्ट जीतकर मेजबान देश को श्रृंखला में 2-1 से मात दी।
2020 : दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमण के 20,83,820 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई, जिनमें से 1,37,500 लोगों की मौत हो गई।
2023 : सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक बल के बीच झड़प में एक भारतीय समेत 56 लोगों की मौत।
1853 : भारत में पहली रेल बम्बई (अब मुंबई) से ठाणे के बीच चली।
1889 : अपने बेहतरीन अभिनय से दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन का जन्म।
1919 : अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए महात्मा गांधी ने प्रार्थना सभा और उपवास की घोषणा की।
1945: एक सोवियत पनडुब्बी के हमले के कारण जर्मन शरणार्थियों से भरा मालवाहक पोत डूब गया, जिससे करीब 7000 लोग मारे गए।