आज 15 मार्च का इतिहास
1984 - पोर्ट लुई (मारिशस) स्थित महात्मा गांधी संस्थान में वहाँ के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ द्वारा प्रथम अंतराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन।
1997 - ईरान ने पहली बार किसी महिला राजनीतिक को विदेश में नियुक्त किया।
1999 - एल्डबजोर्ग लोवर नोर्वे की प्रथम महिला रक्षामंत्री बनीं, कोसोवो शांति वार्ता का दूसरा चरण पेरिस में आरम्भ हुआ।
2001 - कोफी अन्नान ढाका से भारत पहुँचे, भारत-पाक वार्ता पर ज़ोर, करासे पुन: फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त।
2002 - बार्सिलोना (स्पेन) में यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन शुरू, संयुक्त राज्य अमेरिका का चौथा प्रक्षेपास्त्र रोधी परीक्षण सफल।
2003 - चीन में सत्ता नई पीढ़ी के हाथ, हू जिन्ताओं नये राष्ट्रपति बने।
2005 - सऊदी अरब के राजकुमार अलवाहिद बिन तलाल अब्दुल अजीज अलसौंद ने भारतीय राष्ट्रपति से नई दिल्ली में वार्ता की।
2007 - वोडाफ़ोन और एस्सार के बीच समझौता सम्पन्न।
2008 - देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को जेल सुधार एवं मानव अधिकारों की रक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए जर्मन सम्मान 'एनीमेरी मेडिसन' के लिए चुना गया।
महात्मा गांधी की प्रतिमा इटली के पोसिलियो में स्थापित की गई। कजाखस्तान के वैंकावूर हवाई अड्डे से रूस के एक प्रोटाम एम रॉकेट का प्रक्षेपण किया गया।
2009 - लखनऊ ने महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता जीती। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान अर्जुन अवार्डों गतिका जाखड़ ने लगातार सातवीं बार भारत केसरी ख़िताब जीतकर देश की सबसे ताकतवर महिला पहलवान बनने का गौरव प्राप्त किया।