आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 15 जुलाई नई दिल्ली
आज के मुख्य सामाचार और इतिहास
भारत-पाकिस्तान के बीच एक हफ्ते में होता परमाणु युद्ध... डोनाल्ड ट्रंप का बहुत बड़ा दावा, फिर लिया जंग रुकवाने का क्रेडिट
रूस-यूक्रेन युद्ध रोकेगा 'टैरिफ बम'... ट्रंप की पुतिन को चेतावनी, 50 दिन की दी मोहलत
लद्दाख को राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सोनम वांगचुक आज से करेंगे विरोध प्रदर्शन
Bihar Election: AIMIM को लगा बड़ा झटका, असदुद्दीन ओवैसी के प्रस्ताव को महागठबंधन ने ठुकराया
High Court Chief Justice: झारखंड, पटना समेत 5 हाईकोर्ट को मिले नये चीफ जस्टिस, 4 CJ का तबादला
Rahul Gandhi: आज कोर्ट मे पेशी के लिए लखनऊ आ सकते हैं राहुल गांधी, भारतीय सेना पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप
हरियाणा का गवर्नर बदला:अशीम घोष 19वें राज्यपाल होंगे; पश्चिम बंगाल BJP के अध्यक्ष रह चुके; बंडारू दत्तात्रेय की जगह लेंगे
SC बोला- यमन में भारतीय नर्स का जान गंवाना दुखद:केंद्र ने कहा-हमने बचाने की पूरी कोशिश की; 16 जुलाई को मौत की सजा दी जाएगी
परिवार ने पुतला बनाकर दाह-संस्कार किया:गुजरात के वडोदरा में पुल टूटने से 5 गाड़ियां गिरी थीं, 18 की मौत हुई; 2 अब भी लापता
टैक्स में फ्रॉड को लेकर देशभर में IT डिपार्टमेंट का सबसे बड़ा ऑपरेशन, एक साथ 200 ठिकानों पर रेड
महाराष्ट्र: ‘शहरी नक्सलवाद’ के खिलाफ सरकार का विधेयक, विरोध की आवाज़ पर कार्रवाई का डर
तीन दशक बाद एटीएस की बड़ी कामयाबी, 3 खूंखार आतंकी गिरफ्तार, अन्नामलाई ने की तारीफ
रेलवे के हर कोच की होगी CCTV से निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों की AI से होगी पहचान
ऑपरेशन कालनेमि के तहत उत्तराखंड सरकार ने अब तक 100 से भी अधिक पाखंडियों को किया गिरफ्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एम्स भुवनेश्वर का किया दौरा, एफएम कॉलेज की पीड़िता के परिवार से की मुलाकात
चीन ने कहा है कि तिब्बतियों के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के उत्तराधिकार का मुद्दा चीन-भारत संबंधों में कांटा है.
जयशंकर ने चीन के उपराष्ट्रपति झेंग से मुलाकात की, कहा-संबंधों के सामान्य होने से पारस्परिक लाभ होगा
नागरिकों को भाषण एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की अहमियत समझनी चाहिए: न्यायालय
IND vs ENG : जडेजा के नाबाद अर्धशतक के बावजूद 22 रन से हारा भारत, इंग्लैंड ने 2-1 की बनाई बढ़त
बोर्ड लगाकर बताएं-समोसे में कितना तेल, जलेबी में कितनी शक्कर, केंद्र सरकार का आदेश- स्कूल-ऑफिस कैंटीन खाने में कैलोरी की जानकारी दें
सुप्रीम कोर्ट बोला- केंद्र-राज्य सरकारें हेट स्पीच को रोकें, लेकिन नागरिकों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनी रहे; आरोपी की गिरफ्तारी पर रोक लगाई
22 घंटे का सफर पूरा कर आज धरती पर होगी शुभांशु की 'शुभ' वापसी; 288 बार की पृथ्वी की परिक्रमा
ओडिशा में आत्मदाह के बाद घायल छात्रा की मौत, 3 दिन से AIIMS में भर्ती थी; सेक्शुअल हैरेसमेंट से परेशान होकर कॉलेज में आग लगाई थी
बिहार में 35 लाख से अधिक के नाम वोटर लिस्ट से हटना तय, चुनाव आयोग ने बताया
सभी विमानों में चेक करें फ्यूल स्विच, एयरलाइन्स कंपनियों को DGCA का बड़ा आदेश
रॉबर्ट वाड्रा से ED की 5 घंटे पूछताछ; आर्म्स डीलर संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में तीसरे समन पर पहुंचे थे
मैंने भाजपा के किसी नेता से संपर्क नहीं किया'; जयंत पाटिल ने पाला बदलने की खबरों को किया खारिज
एकनाथ शिंदे की शिवसेना नेताओं को चेतावनी, 'अनुशासन का पालन करें, कार्रवाई के लिए मजबूर न करें'
NEET-UG के 75 छात्रों का रिजल्ट जारी, हाईकोर्ट ने दोबारा परीक्षा कराने की याचिकाएं की थी खारिज; NTA ने स्टूडेंट्स को मेल पर दी सूचना
गोल्डन टेंपल को RDX से उड़ाने की धमकी, SGPC की टास्क फोर्स और अमृतसर पुलिस हाई अलर्ट पर; अंदर-बाहर की सुरक्षा बढ़ाई गई
नहीं रहे मैराथन धावक फौजा सिंह, 114 साल की उम्र में निधन, सड़क पार करते समय गाड़ी ने मारी थी टक्कर
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के लूनी-मारवाड़ जंक्शन रेल मार्ग पर अत्यधिक वर्षा के कारण जलभराव हो गया है, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। इसके चलते दो ट्रेनों को मारवाड़ जंक्शन पर आंशिक रूप से रद्द किया गया है, पांच ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं, जबकि तीन ट्रेनों को रेगुलेट किया गया है
देश के इन राज्यों में होगी भीषण बारिश ,IMD का रेड -ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी!
इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट 22 रन से जीता, 193 रन नहीं बना सका भारत, सीरीज में 1-2 से पिछड़ा; आर्चर-स्टोक्स को 3-3 विकेट
HCL टेक का मुनाफा 10% घटकर ₹3,843 करोड़, रेवेन्यू 30,349 करोड़ रुपए रहा, प्रति शेयर ₹12 का डिविडेंड देगी कंपनी
50 दिन में खत्म करो युद्ध, वरना ठोक देंगे 100% टैरिफ; रूस को ट्रंप की धमकी
टेस्ला मॉडल Y आज भारत में लॉन्च होगी, कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज पर 575km तक चलेगी, अनुमानित कीमत ₹48 लाख
इतिहास
1999 - चीन द्वारा न्यूट्रान बम की क्षमता हासिल करने की स्वीकारोक्ति।
2000 - सिएरा लियोन में सैन्य कार्रवाई द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त।
2002 - अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को पाकिस्तानी अदालत द्वारा मौत की सज़ा सुनाई गई।
2004 - माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने विदेशी मध्यस्थता मंजूर की।
2005 - श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने सुनामी राहत सामग्री बंटवारे विषयक सरकार-लिट्टे समझौते को निलम्बित किया।
2008 - नेपाल में दोनों प्रमुख वामपंथी दलों के बीच देश के प्रथम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद पर नियुक्तियाँ तथा नई सरकार के गठन पर सहमति बनी।
2011- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पीएसएलवी सी-17 के जरिए जीसैट-12 ए का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया।
===============================