28/02/25

अवैध खनन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए खनन विभाग, एन्फोर्समेंट टीम सहित अन्य सम्बंधित विभाग तत्परता के साथ कर रहे है कार्यवाही ।

अम्बाला, 28 फरवरी (अभी): अवैध खनन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए खनन विभाग, एन्फोर्समेंट टीम सहित अन्य सम्बंधित विभाग तत्परता के साथ कार्यवाही कर रहे है। इस बार में जानकारी देते हुए खान एवं भू-विज्ञान विभाग अम्बाला के खनन निरीक्षक सोनू ने बताया कि गत दिवस खनन विभाग एवं एन्फोर्समेंट टीम ने गांव फिरोजपुर में अवैध खनन करके खनिज चोरी होने वाले क्षेत्र का मौका निरीक्षण किया गया। इस टीम में खनन रक्षक शिव चरण व एन्फोर्समैंट टीम से एएसआई प्रदीप मौजूद रहे।
      निरीक्षण के दौरान लगभग 2 कनाल भूमि में 2 अलग-अलग ताजा खनन के खड्डे पाए गए जिसमें से लगभग 1000 मीट्रिक टन बोल्डर-ग्रेवल-सैंड खनिज का अवैध खनन होना पाया गया। उन्होंने बताया कि जमीन की पुष्टि हेतु सम्बंधित हल्का पटवारी के साथ 27 फरवरी 2025 को अवैध खनन वाली जमीन का मौका मुआयाना किया गया। जिस पर जमीन की पुष्टि के लिए पटवारी की रिर्पोट व फर्द जमाबंदी अनुसार अवैध खनन वाली जमीन गांव फिरोजपुर-193 के खसरा नम्बर-7//4,5/1 का हिस्सा है। इस जमीन के मालिकों के द्वारा अवैध खनन करके खनिज की चोरी करने, सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने, हरियाणा राज्य खनन नियम 2012 के रूल 104 व खान और खनिज (विकाश और विनियमन) 1957 की धारा 21 (1) व खनिज चोरी करने बाबत बीएनएस/(बोल्डर-ग्रेवल-सैंड) की धारा 303(2) के तहत खनिज की अवैध खनन करके चोरी करने बारे जमीन मालिक व अवैध खनन करने वालो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए थाना प्रबंधक हरियाणा राज्य प्रवर्तन थाना अम्बाला को लिखा गया है।
         

Previous

अवैध रूप से विकसित की जा रही 2 अवैध कालोनियों में बनी कच्ची सडक़ों के जाल व नीवों को किया धवस्त

Next

02 मार्च को होने वाले निकाय चुनाव के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए अधिकारियो की बैठक हुई