11/06/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 11 जून नई दिल्ली

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

मोदी 3.0: 11 साल में कितना बदला जम्मू कश्मीर, 2010 में पथराव की 2654 घटनाएं; 2024 में एक भी मामला नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 11 साल के कार्यकाल के दौरान जम्मू कश्मीर में भी कई बड़े बदलाव हुए हैं।  2004-2014 तक जम्मू कश्मीर में उक्त घटनाओं के चलते 2829 मौतें हुई। 2014-2024 के बीच में 920 मौतें हुई। इनमें 68 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में नमो एप पर जन मन सर्वे की शुरुआत का पहला दिन शानदार रहा। लॉन्च के 26 घंटे के भीतर देशभर से पांच लाख से अधिक लोगों ने इसमें हिस्सा लिया।

सोशल मीडिया पर सर्वे की जानकारी साझा करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से भारत की विकास यात्रा पर अपनी राय देने की अपील की। मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, आपकी राय सबसे महत्वपूर्ण है! नमो एप पर इस सर्वे में हिस्सा लें और हमें बताएं कि आप भारत की 11 वर्षों की विकास यात्रा को कैसे देखते हैं। यह सर्वे केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं पर आम जनता की राय जानने का एक बड़ा प्रयास है

राजनाथ की दुनिया को दो टूक- PAK को आतंक विरोधी समिति में रखना बिल्ली से दूध की रखवाली करवाने जैसा

राजनाथ बोले- पाकिस्तान आतंक के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रहा तो हमें बता दे, हम मदद को तैयार,रक्षा मंत्री ने कहा कि हमने उनके आतंकी ढांचे को तबाह कर दिया। लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के मुख्यालयों पर पहली बार किसी ने हमला किया है, तो वह भारत है। यह आतंकियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है

ऑपरेशन सिंदूर-PM 33 देशों से लौटे 7 डेलिगेशन से मिले, साथ डिनर किया, सांसदों ने मोदी से अपने अनुभव शेयर किए

खड़गे की लोकसभा डिप्टी स्पीकर चुनाव कराने की मांग, PM मोदी को लेटर लिखा, कहा- इतिहास में पहली बार लगातार दो लोकसभा कार्यकाल से पद खाली

जयराम बोले- शाह का कश्मीर-मणिपुर में शांति का दावा निराधार, ये सरकार की बड़ी विफलताओं से ध्यान भटकाना; मणिपुर अभी भी जल रहा है

कर्नाटक में 10 साल बाद दोबारा जाति जनगणना होगी, स्टेट लीडरशिप की खड़गे-राहुल से मीटिंग के बाद फैसला; 90 दिन में रिपोर्ट तैयार की जाएगी

रूस का S-400 और अमेरिका का THAAD हुआ पुराना, भारत बनाएगा अपना एयर डिफेंस सिस्टम, S-500 को देगा टक्कर; टेंशन में आ गए चीन-पाकिस्तान

राजा हत्याकांड के आरोपी को इंदौर एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारा, शिलॉन्ग पुलिस लेकर रवाना; सोनम कोलकाता पहुंची, यहां से गुवाहाटी ले जाया जाएगा

पानीपत में 2 फर्जी अस्पताल पकड़े, डॉक्टर-स्टाफ की नकली डिग्रियां, दवाइयां बरामद; कई मरीज भर्ती मिले, मेडिकल इंस्टीट्यूट भी चल रहा था

अब दिल्ली के निजी स्कूल नहीं वसूल पाएंगे मनमानी फीस, पेरेंट्स को मिलेगा लाभ; रेखा गुप्ता सरकार ने लिया बड़ा फैसला

दिल्ली में 45 तो पंजाब-राजस्थान में 47 डिग्री के पार तापमान... उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, 7 दिनों में देश का टेंपरेचर 8-13°C बढ़ा, बठिंडा में तापमान 47.6°C, देश में सबसे गर्म; राजस्थान के गंगानगर का पारा फिर 47°C पार

रिलायंस पावर का शेयर 10 साल बाद ₹70 के पार, कंपनी के शेयर में कल 12% की तेजी रही, एक साल में 176% रिटर्न दिया

पाकिस्तान का कर्ज बढ़कर 76 हजार अरब रुपए पहुंचा,खाने को दाना नहीं, पीने को पानी नहीं; फिर भी PAK ने 20% बढ़ाया रक्षा बजट, अब भी भारत से काफी पीछे

अवैध एंट्री बर्दाश्त नहीं, वैध वीजा पर ही स्वागत; भारतीय छात्र से बदसलूकी पर US ने दिखाई अकड़

इतिहास

2006 में आज ही के दिन नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया था।

1999 में 11 जून के दिन ही वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी।

1955 में आज ही के दिन पहले मैग्निशियम जैट हवाई जहाज ने उड़ान भरी थी।

1947 में 11 जून के दिन अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पूर्ण रूप से चीनी की रसद खत्म हुई थी।

1943 में 11 जून के दिन ही ब्रिटिश सेना ने भूमध्यसागर में स्थित सिसली द्वीप के दक्षिण में स्थित एक छोटे से द्वीप पैंटेलेरिया पर हमला किया था।

1942 में आज ही के दिन अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लैंड-लीज समझौते पर साइन किए थे।

1940 में 11 जून के दिन ही द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली की वायु सेना ने पहली बार माल्टा द्वीप पर हमला किया था।

1940 में आज ही के दिन यूरोपीय देश इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की थी।

1940 में 11 जून के दिन ही इटली के जेनेवा तोरन पर ब्रिटेन ने बमबारी की थी।

1935 में आज ही के दिन एडविन आर्मस्ट्रांग ने पहली बार एफएम का प्रसारण किया था।

1921 में 11 जून के दिन ही ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मत देने का अधिकार दिया गया था।

1901 में आज ही के दिन न्यूजीलैंड ने क्रुक द्वीप पर कब्जा किया था।

1776 में 11 जून के दिन ही अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई थी।

==============================

Previous

टीएडी मंत्री ने बांसवाड़ा में आवासीय जनजाति खेलकूद प्रशिक्षण शिविर में कि शिरकत, पूरी लगन से खेले और अपनी प्रतिभा को निखारें

Next

40 डिग्री में भी सिर ठंडा रखेगा एसी वाला हेलमेट, ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को देकर ट्रायल शुरू