19/03/25

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल संग किया सुनहरी नाले का निरीक्षण, मंत्री और सांसद भी रहे साथ

नई दिल्ली, 19 मार्च (अभी): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मानसून से पहले जलभराव की समस्या को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रही हैं. इसी कड़ी में बुधवार को सीएम रेखा गुप्ता दिल्ली के LG विनय कुमार सक्सेना, मंत्री प्रवेश वर्मा सांसद बांसुरी स्वराज बुधवार को दयाल सिंह कॉलेज के पास डीटीसी बस डिपो परिसर में सुनहरी नाले का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जलभराव से निपटने के लिए नालों की सफाई कराने को लेकर सख्त निर्देश दिए.

इस कवर नाले का तीन दिन पहले भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण कर बस डिपो से कबाड़ बसों को हटवाने का निर्देश दिया था. हालांकि CM के साथ इस दौरान उपराज्यपाल वीके सक्सेना भी मौके पर पहुंचे. इसके अलावा दिल्ली के लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और सांसद बांसुरी स्वराज भी मौके पर पहुंची. इस दौरान संबंधित विभाग से जुड़े सभी कर्मचारी और अधिकारी वहां मौजूद थे रहे. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी अधिकारियों को जलभराव को लेकर सख्ती से काम निपटने के निर्देश दिए.

बता दें कि दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लगातार इन दिनों दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हर एक क्षेत्र में दौरा कर रही है. जहां लोगों को समस्या हो रही है हालांकि अभी मानसून शुरू नहीं हुआ है. मानसून से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज संबंधित अधिकारियों और मंत्रियों और दिल्ली के उपराज्यपाल के साथ मिलकर इस क्षेत्र का दौरा किया और जायजा लिया कि क्या-क्या यहां पर कमियां है और कैसे आगे मानसून में इनसे निपटा जा सकता है. उन तमाम चीजों को लेकर सीएम रेखा गुप्ता की अधिकारियों के साथ बातचीत हुई.

Previous

आज पूरी हो सकती है संभल की जामा मस्जिद की पुताई, 80 फीसदी से ज्यादा काम हुआ पूरा

Next

हरियाणा के ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर सफल वापसी बारे सदन को अवगत कराया, सदन ने तालियां बजाते हुए स्वागत किया