आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 10 सितंबर नई दिल्ली
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
पीएम मोदी ने हिमाचल के आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया, 1,500 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम आठ दिवसीय भारत यात्रा पर मुंबई पहुंचे
आईएमडी ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है
सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित हुए
आतंकी साजिश का भंडाफोड़: एनआईए ने 5 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में 21 ठिकानों पर की छापेमारी.
करिश्मा कपूर के बच्चों ने पिता की प्रॉपर्टी के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया.
जीएसटी दरों में कटौती कृषि और डेयरी क्षेत्रों के लिए एक बूस्टर शॉट, किसानों को होगा लाभ.
दिल्ली पुलिस ने डेबिट कार्ड स्वैपिंग के फरार अपराधी को दबोचा, 21 मामलों में था शामिल.
हर 10 में से 6 भारतीय युवा बचत को दे रहे प्राथमिकता: रिपोर्ट.
वाराणसी: पीएम मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां तेज, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा.
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने स्वीकारा केपी शर्मा ओली का इस्तीफा.
नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया बैन वापस लिया, हिंसक प्रदर्शनों में 19 की मौत, 300 से ज्यादा घायल, प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में लगाई आग.
इजरायल ने गाजा बंधकों और सीजफायर डील को लेकर अमेरिका का प्रस्ताव स्वीकारा
इतिहास
1966 - संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।
1974 - अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तग़ाल से स्वतंत्रता हासिल की।
1976 - इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का लाहौर से अपहरण हुआ।
1996 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि 3 के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध।
1998 - येवगेनी प्रीमाकोव को रूस का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया, दक्षिण कोरिया और आस्ट्रेलिया परमाणु अप्रसार की दिशा में समन्वित प्रयास करने पर सहमत।
1926 - जर्मनी ने 'लीग ऑफ नेशंस' की सदस्यता ली।
2002 - यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
2003 - विश्व व्यापार संगठन की पांचवी मंत्रिस्तरीय बैठक कानकुन में प्रारम्भ।
2007 - नाटकीय घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।
2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराये गए अंसल बंधुओं की जमानत रद्द की।
2009 - जेट एयरवेज़ प्रबंधन और उसके पायलट व्यापक समझौते पर राजी हुए।
2011- भारत-अमेरिका रणनीतिक सहयोग को 21वीं सदी के लिए महत्त्वपूर्ण और अपरिहार्य बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि दोनों देशों के बीच गहरे और व्यापक संबंध हैं, जिनका उद्देश्य एशिया और दुनिया में शांति और समृद्धि क़ायम करना है।
2016- रियो पैरा ओलंपिक में मरियप्पन थंगावेलु ने स्वर्ण पदक और वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीता।