10/07/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 10 जुलाई नई दिल्ली

आज के मुख्य सामाचार और इतिहास

सीमा विवाद को लेकर CM पेमा खांडू का ड्रैगन को सख्त संदेश, "अरुणाचल की सीमा चीन से नहीं तिब्बत से लगतीं हैं

नेतन्याहू-ट्रंप मुलाकात के बीच गाजा में बरसी मौत, इजराइली हमले में मारे गए 40 फिलीस्तीनी


ठाकरे बंधुओं के एक होने पर बदले कांग्रेस के सुर, अकेले चुनाव लड़ने के संकेत


यूक्रेन में मानवता की हत्या, इंटरनेशनल कोर्ट ने कहा- पुतिन ने रेप को बनाया हथियार


जलालुद्दीन-नसरीन की 7 दिनों की पुलिस रिमांड, ATS विदेशी फंडिंग और नेटवर्क को लेकर पूछेगी ये सवाल


PM Modi Address Parliament Of Namibia: पीएम मोदी ने नामीबिया की संसद को किया संबोधित, कहा- जिनके पास कुछ नहीं, उनके पास संविधान की गारंटी


PM मोदी को मिला नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत के लोग हुए गदगद

चीन ने ताइवान के सैन्य अभ्यास के बीच उसकी सेना से जुड़ी कंपनियों पर लगाया निर्यात प्रतिबंध

गुजरात में पुल टूटा, चलती गाड़ियां नदी में गिरीं VIDEO: 13 लोगों की मौत, 8 को बचाया; दक्षिण गुजरात का सौराष्ट्र से संपर्क टूटा


गुरुग्राम में हाईवे पर AI से ट्रैफिक कंट्रोल: ऑटोमैटिक कटेगा चालान, 15 जगह लगे स्मार्ट कैमरे, 14 तरह की गड़बड़ियों पर रहेगी नजर


MNS कार्यकर्ताओं ने हिंदी भाषी रिक्शा ड्राइवर से माफी मंगवाई: मराठी युवक से झगड़ा हुआ था, बोले- किसी मराठी को छुआ तो देख लेना


दिल्ली हाईकोर्ट बोला- संसद को निर्देश नहीं दे सकते: कानून बनाने और बदलाव करने का काम उनका, BNS की धाराएं हटाने की याचिका खारिज


हरियालो राजस्थान और अरावली विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में किरोड़ी लाल मीणा ने दिए अहम निर्देश

सीएम भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेशभर में आयोजित होंगे गुरु वंदन कार्यक्रम, सरकार करेगी गुरुजनों को सम्मानित

राजस्थान के चूरू में गिरा वायुसेना का जगुआर विमान, 2 की मौत; गांव में बिखरा मलबा

यूरोप में भीषण गर्मी का कहर... हीटवेव ने 10 दिनों में ले ली 2300 लोगों की जान, जलवायु परिवर्तन बड़ी वजह

Bharat Bandh: बेअसर रही ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल, बंगाल में छिटपुट हिंसा

लव जिहाद का नया चेहरा: हनुमान चालीसा सुनाकर फंसाया, फिर बोला- 'इस्लाम कबूल करो, सऊदी अरब ले चलूंगा'; FIRदर्ज

Jagran Exclusive: 'इंग्लैंड के लिए गेमचेंजर साबित होगी जोफ्रा आर्चर की वापसी', पूर्व गेंदबाज ने भारत की जमकर की तारीफ

    

नामीबिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए PM मोदी, संसद को किया संबोधित; बोले- हीरे की तरह चमकेंगे दोनों देशों के रिश्ते


लोकतंत्र के मंदिर, इस गरिमामय सदन को संबोधित करना मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है। मुझे इस देश के सर्वोच्च सम्मान देने के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। मैं आपके सामने लोकतंत्र की जननी के प्रतिनिधि के रूप में खड़ा हूं, और मैं अपने साथ भारत के 1.4 अरब लोगों की हार्दिक शुभकामनाएं लाया हूं।


इससे पहले पीएम मोदी ने कहा था कि नामीबिया दुनिया के सबसे बड़े हीरा उत्पादकों में से एक है। इसके साथ ही भारत में सबसे बड़ा हीरा पॉलिशिंग उद्योग है। वो भी मेरे गृह राज्य गुजरात में। मुझे भरोसा है कि आने वाले समय में भारत-नामीबिया की साझेदारी भी इन हीरों की तरह चमकेगी।


अमित शाह ने बताया रिटायरमेंट प्लान, कहा- प्राकृतिक खेती करूंगा, इससे बीमारियां नहीं होतीं, वेद और उपनिषदों का अध्ययन करूंगा


केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को बेहतर दाम दिलाने के साथ ही कृषि व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सात नए उत्पादों और उनके व्यापार योग्य मानदंडों को शामिल करते हुए ई-नाम प्लेटफॉर्म का विस्तार करने की स्वीकृति प्रदान की है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, इसका मकसद कृषि उत्पादों का कवरेज बढ़ाना है


अंतरिक्ष में एक के बाद एक कारनामे; शुभांशु शुक्ला बने किसान; उगा रहे हैं मेथी और मूंग


कर्नाटक में होने वाला है खेला! शिवकुमार से मिलीं प्रियंका गांधी; क्या सिद्दरमैया छोड़ देंगे CM की कुर्सी?


2023 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के बाद शिवकुमार और वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के बीच बारी-बारी से मुख्यमंत्री पद की व्यवस्था की खबरों को लेकर कर्नाटक कांग्रेस जांच के घेरे में है। हालांकि, दोनों नेताओं ने सार्वजनिक रूप से इस तरह के किसी भी औपचारिक समझौते से इन्कार किया है, लेकिन पार्टी हलकों में अटकलें जारी हैं। 


नेता जी तुम मौज करो...; सड़कें पानी में डूबीं तो सीकर की छात्रा ने नेताओं पर कसे तंज- विडियो हुआ वायरल


सीकर की छात्रा पानी से गुजरते हुए बोली,यह हमारे गांव का विकास है, यहां थोड़ी सी बारिश आते ही नदी बह जाती है, नेता लोग चुनाव के समय यहां बार-बार आते हैं,और अब उनको पता भी नहीं कि गांव में क्या चल रहा है,और गांव वाले भी उन्हीं की तरह हो गए,और हमेशा नारे लगाते रहते हैं नेताजी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं,अरे वह क्या संघर्ष करेंगे संघर्ष तो हमें करना पड़ता है


इंदौर में पत्नी ने दी पति को धमकी- ‘सोनम का केस भूल गया क्या’,पति ने की पुलिस को शिकायत


मुंबई कैंटीन विवाद- फूड डिपार्टमेंट ने लाइसेंस रद्द किया, पनीर-दाल के सैंपल लिए; खराब खाना देने पर विधायक ने कर्मचारी को पीटा था


कर्नाटक- हासन में 40 दिन में हार्टअटैक से 23 मौतें, लोगों में दहशत; मैसूर हॉस्पिटल में रोज हजारों लोग जांच को पहुंचे


देशभर में भारी बारिश, कई नदियां उफनीं; त्रिपुरा में बाढ़...सैकड़ों बेघर, वाराणसी में कई घाट डूबे


महाराष्ट्र नागपुर जिले में भारी बारिश के कारण 71 गांवों का संपर्क टूट गया और एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति बह गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने नागपुर और आसपास के जिलों के लिए विभिन्न स्तरों के अलर्ट जारी किए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य चल रहा है और प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं

मस्क की कंपनी को भारत में सभी मंजूरियां मिलीं, हाईस्पीड सैटेलाइट इंटरनेट देगी स्टारलिंक, दावा- दूरदराज के इलाकों में भी नेटवर्क मिलेगा

दावा-हसीना ने प्रदर्शनकारियों को गोली मारने का आदेश दिया था, तख्तापलट से पहले अफसर से बातचीत का ऑडियो लीक, बोलीं- जहां दिखे, गोली मार दो

ट्रंप ने छह और देशों पर फोड़ा टैरिफ बम; इराक, अल्जीरिया पर 30% तो फिलीपींस पर लगाया 20 फीसदी शुल्क


अमरनाथ यात्रा- 7वें दिन 16,720 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए:अब तक 1.28 लाख तीर्थयात्री आ चुके; 9 अगस्त तक चलेगी यात्रा

इतिहास

1246 : नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।

1624 : हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर।

1848 : न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू।


1907 : फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर।

1946 : राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।


1965 : महिलाओं के लिए पहला एनसीसी कॉलेज ग्वालियर में खुला।

1966 : वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले में निर्माण शुरू।

1972 : मुंबई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकूलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण।

1983 : ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।

1986 : भारत ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत हासिल की।

1999 : जिनेवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।

2002 : पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-2 का नाम बदलकर 'चोगोरी' अथवा 'शाहगोरी' कर दिया।

2005 : भारत और श्रीलंका में शिक्षा एवं सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर।

2008 : केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए 'एकीकृत स्पेस सेल' की घोषणा की।

2020: भारत, चीन पूर्वी लद्दाख से सैनिकों को पीछे हटाने पर सहमत हुए।

2022: श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल सर्वदलीय अंतरिम सरकार बनाने पर सहमत।

2024: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और टैंकर की टक्कर में 18 लोगों की मौत।
*==============================*

Previous

गुरू पूर्णिमा पावन पर्व आज, गुरु आशीर्वाद से मिलता फल

Next

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, हरियाणा की कई नीतियों के बारे दी जानकारी