03/09/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 03 सितंबर नई दिल्ली

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

भूकंप के झटकों से फिर दहला अफगानिस्तान, अब तक 1400 से अधिक मौतें

मां को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी, विपक्ष से पूछा- मां को गाली दी, उनका क्या कसूर था

भारत-रूस की नजदीकी से अमेरिका में मची खलबली, ट्रंप के सलाहकार बोले - भारत को हमारे साथ रहना चाहिए

दो वोटर आईडी और एक नेता! पवन खेड़ा को चुनाव आयोग का नोटिस, भाजपा-कांग्रेस में तकरार तेज

'पाकिस्तान में बाढ़ अल्लाह का आशीर्वाद, लोग बाल्टी में पानी जमा करें': रक्षा मंत्री का बयान

भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी : पीएम मोदी

भारत की यूरोपियन यूनियन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर बातचीत एडवांस स्टेज में पहुंची : पीयूष गोयल

मराठा आरक्षण: मनोज जरांगे पाटिल ने आमरण अनशन खत्म किया

'बेचारे भटक गए थे, वापस घर भेज दिया', बांग्लादेशी घुसपैठियों पर CM हिमंता ने लिए मजे

'राहुल गांधी को मूर्ख मत समझिए, वे बड़ी साजिश का हिस्सा हैं' : किरेन रिजिजू

GST: जीएसटी परिषद की बैठक आज से, दो स्लैब पर लग सकती है मुहर; रोजमर्रा की वस्तुओं पर घट सकता है टैक्स

PM मोदी ने CM मान से फोन पर की बात: बाढ़ का लिया जायजा; 2.56 लाख लोग प्रभावित, 60 हजार करोड़ की राहत की मांग

पंजाब में AAP विधायक हिरासत से फिल्मी स्टाइल में फरार: थाने लाते वक्त फायरिंग की, पुलिसकर्मी को कुचला; रेप केस में हरियाणा से ला रहे थे

Supreme Court का बड़ा फैसला: नौकरी में बने रहने के लिए टीचरों को TET जरूरी, पुराने शिक्षकों को दो साल की मोहलत

हाईकोर्ट का वायुसेना के रिक्त पदों पर महिलाओं की नियुक्ति का निर्देश, कहा- भेदभाव का युग नहीं

पुतिन ने कहा कि रूस ने कभी भी यूरोपीय संघ में यूक्रेन की सदस्यता का विरोध नहीं किया.

असम सरकार ने दो भिन्न धर्म वाले लोगों के बीच जमीन की खरीद-फरोख्त और ट्रांसफर के लिए पुलिस की अनुमति अनिवार्य कर दिया है.

जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वाडेफुल ने 2 सितंबर को बेंगलुरु से भारत की दो दिवसीय यात्रा की शुरुआत कर दी है.

साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीता लीड्स वनडे: इंग्लैंड 131 रन पर ऑलआउट, महाराज-मुल्डर ने मिलकर 7 विकेट लिए; मार्करम की फिफ्टी

इतिहास

1939 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री नेविले चेम्बरलिन द्वारा एक रेडियो प्रसारण पर ब्रिटेन और फ्रांस का जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरू हुआ।

1943 - दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।

1971 - कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना।

1984- दक्षिण फिलिपीन्स में आये एक भयानक तूफान की वजह से करीब 1300 मारे गए और सैकड़ों घायल हुए।

1998 - नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाये जाने पर प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की।

2003 - पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।

2004 - रुसी सैनिकों ने अपहरणकर्ताओं के कब्‍जे से स्कूल मुक्त कराया।

2006 - यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त। भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

2007 - चीन के झिंगजियांग प्रान्त में चीनी व जर्मन विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने जीव के 17 दांत खोजने का दावा किया। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया और उनके सबसे छोटे पुत्र अराफ़ात रहमान कोको को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।

2008 - राजेन्द्र कुमार पचौरी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अन्तर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) का पुनः प्रमुख चुना गया।

2009 - आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी।

2014 - भारत और पाकिस्तान में अचानक आयी बाढ़ के कारण दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत।

Previous

Prime Minister Shri Narendra Modi launches Bihar Rajya Jeevika Nidhi Saakh Sahkari Sangh Limited

Next

अम्बाला मे 3 दिवसीय ऐतिहासिक वामन द्वादशी मेला आरंभ