02/09/25

अम्बाला मे 3 दिवसीय ऐतिहासिक वामन द्वादशी मेला आरंभ

जे कुमार, अम्बाला 2 सितम्बर - अपनी विशाल भव्यता के लिए जाना जाने वाला पूरे उत्तरी भारत का सुप्रसिद्ध 3 दिवसीय वामन द्वादशी मेला 2 सितंबर यानि आज से आरंभ हो गया है। यह मेला श्री सनातन धर्म सभा (रजि.) अंबाला शहर द्वारा लगातार पिछले लगभग 125 वर्षों से निरंतर आयोजित करती आ रही है। यह जानकारी सभा के अध्यक्ष एवं मेला संयोजक नरेश अग्रवाल ने दी।

उन्होंने बताया कि 2 सिंतबर को सुबह 7:30 बजे हवन यज्ञ के साथ मेले की शुरूआत हुई और नवरंग राय सरोवर के पास बड़े ठाकुरद्वारा से ठाकुर जी का स्वरूप पहला हिंडोला, दूसरा राधा कृष्ण मंदिर से, दो हिंडोले कलाल माजरी से तथा पांचवा हिंडोला नोहरियां मंदिर से विशाल शोभा यात्रा के साथ पुरानी अनाज मंडी सजाए गए भव्य पंडाल में विराजमान किए गए।

जहां पर तीन दिन तक विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के साथ श्रद्धालु भगवान का आशीर्वाद लेंगे। पुरानी अनाज मंडी के प्रांगण में धार्मिक भजनों की धुन पर विभिन्न कलाकार वामन भगवान का गुणगान करेंगे।

#historical #vamandwadashifair #ambala #news

Previous

Prime Minister Shri Narendra Modi launches Bihar Rajya Jeevika Nidhi Saakh Sahkari Sangh Limited

Next

नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है -दर्शन कुमार