ढोल नगाड़ों की थाप पर भाजपा सदर मंडल युवा कार्यकारिणी सदस्यों ने लिया ऊर्जा मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद

अम्बाला/चंडीगढ़, 26 अप्रैल – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि युवा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और उन्हें पार्टी के लिए बढ़चढ़ कर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्हें पार्टी नीतियों पर चलते हुए संगठन का अधिक से अधिक विस्तार करना चाहिए।

विज आज भारतीय जनता पार्टी सदर मंडल के नवनियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुज यादव व नवगठित युवा कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए सैकड़ों की संख्या में मौजूद युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

ऊर्जा मंत्री ने युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी गतिविधियों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। इससे पहले ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवा कार्यकर्ता “अनिल विज जिंदाबाद“ के नारे लगाते हुए उनके आवास पर पहुंचे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कार्यकारिणी में चुने गए युवा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को फूल-मालाएं पहनाते हुए उन्हें शुभकानाएं दी। इस अवसर पर भाजपा नेता संजीव सोनी, बीएस बिंद्रा, आशीष अग्रवाल, प्रवेश शर्मा, इकबाल ढांडा, आशीष सभ्रवाल, नविंद्र के अलावा नवगठित युवा मोर्चा कार्यकारिणी से उपाध्यक्ष जयंत तिवारी व अजय छतवाल, महामंत्री शम्मी चौहान, लाडी कलरहेड़ी, कृष्ण यादव बल्लू, नंदू यादव, प्रिंस, हरजिंद्र के अलावा बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#AnilVij #BJP #YouthMorcha #AmbalaNews #HaryanaPolitics #BJPOrg #YouthLeadership #HaryanaGovernment #PoliticalGathering #AmbalaCantt #YuvaShakti #BJPIndia #YouthMotivation #GrassrootOrganization #PoliticalNews #HaryanaBJP #BJPHaryana

Previous

कपास की खेती को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, प्रमाणित बीजों पर मिलेगी 33% सब्सिडी

Next

बिहार में दो बड़ी डकैतियों को अंजाम देने वाला अपराधी दिल्ली से गिरफ्तार