यह टेक्नॉलजी का युद्ध हुआ है, हमारी इंटेलिजेंस एजेंसी ने ठीक निशानों को आइडेंटिफाई किया : कैबिनेट मंत्री अनिल विज
अम्बाला, 19 मई नई दिल्ली
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने भारत के प्रतिनिधिमंडल द्वारा विदेशों में जाकर पाकिस्तान में आतंकियों का खुलासा करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये बहुत अच्छा प्रयास है।
उन्होंने कहा बाहर के देशों में जाकर सारी स्थिति को बताना और हिन्दुस्तान के पराक्रम के बारे में बताना। उन्होंने कहा कि यह जो युद्ध हुआ है वो टेक्नोलॉजी का युद्ध है, हमारी इंटेलिजेंस एजेंसी ने ठीक निशाने को आइडेंटिफाई किया जिसके बाद सेनाओं ने सटीकता से वार किए।
उन्होंने कहा पाकिस्तान पहले मान ही नहीं रहा था कि उसके हवाई अड्डों पर हमला हुआ है, मगर अब उसे नौ हवाई अड्डों की मरम्मत का टेंडर निकाला है जो सच्चाई ब्यान कर रहा है।
Previous
आरएसएस में देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी है : कैबिनेट मंत्री अनिल विज
Next