भ्रूण लिंग जांच जैसी कुप्रथाओं को जड़ से समाप्त को लेकर जागरूकता की जरूरत : सिविल सर्जन
जे कुमार, अम्बाला, 4 सितम्बर - सिविल सर्जन अम्बाला में जिले में घटते लिंगानुपात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बालिकाओं के जन्म को उत्सव की तरह मनाएँ और उन्हें जीवन तथा शिक्षा का समान अधिकार दें।
स्वास्थ्य विभाग यह अपील करता है कि समाज में बालिका के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना समय की आवश्यकता है। भ्रूण लिंग जांच और कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाओं को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी को जागरूक होना होगा।
नवजात बालिका का जन्म खुशी और गर्व का विषय है। बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। परिवार और समाज मिलकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाएँ। सरकारी योजनाओं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, लाड़ली योजना आदि का लाभ हर बेटी तक पहुँचाया जाए।
स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से आह्वान किया कि- बेटियों को बचाना और संवारना सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। आइए, हम सब मिलकर लिंगानुपात सुधारने में अपनी भूमिका निभाएँ।
#ambala #news #healthdepartment #sexratio