31/03/25

ईद-उल-फितर: हरियाणा में ईद की नमाज अदा कर अमन-शांति की दुआ, अल्लाह की बारगाह में सैकड़ों सिर सजदे में झुके

चंडीगढ़, 31 मार्च (अभी): देश सहित हरियाणा में सोमवार को ईद-उल-फितर का पर्व धूमधाम से मनाया गया। हरियाणा के हर जिले और शहरों में मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज अदा की। रोहतक में ईद पर्व धूमधाम से मनाया गया। सोमवार सुबह 7:15 बजे लाल मस्जिद समेत विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इसके बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई गई। साथ ही देश में अमन चैन व सुख शांति की कामना की।

नमाज के समय मस्जिदों में अल्लाह की बारगाह में सैकड़ों सिर सजदे में झुके। नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद पहुंचना शुरू हो गए। मस्जिद के इमाम ने कहा कि जरूरत पड़े तो अपनी खूबसूरत चीज अल्लाह के लिए कुर्बान करने में पीछे न रहें। किला रोड स्थित लाल मस्जिद में सुबह दो बार नमाज अदा की गई। चमेली मार्केट स्थित शीशे वाली मस्जिद व खोखराकोट स्थित नूरानी मस्जिद में भी बड़ी संख्या में समाज के लोग नमाज अदा करने पहुंचे। मौलाना इलियास इमाम ने बताया कि सोमवार को लाल मस्जिद में दो बार में नमाज अदा की गई। इसके बाद अमन चैन की दुआ कर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई। नमाज के दौरान मस्जिद के बाहर पुलिस बल मौजूद रहा।

Previous

एचआईवी संक्रमित होने पर सेवाएं समाप्त करना भेदभावपूर्ण, हाईकोर्ट ने CAPF कर्मियों को दी राहत

Next

मुख्यमंत्री ने चैत्र नवरात्र स्थापना पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की