राजस्थान सरकार की अवैध शराब के विरूद्ध जीरो टाॅलेरेंस की नीति-कोटा में 60 लाख की अवैध शराब ट्रक से बरामद
एन.एस.बाछल, 19 मई, जयपुर।
राज्य सरकार की अवैध शराब के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन अपार सफलता मिल रही है।
इसके लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत कोटा में नाकाबंदी कर एक ट्रक की तलाशी लेने पर 60 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
1360 कार्टन में 65280 पव्वे बरामद—
कोटा जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त नरेश कुमार मालव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोटा में नेशनल हाईवे 52 नया टोल प्लाजा गोपालपुरा के समीप नाकाबंदी के तहत ट्रक को रोककर तलाशी लेने पर टाट की बोरियों के नीचे कार्टन में छुपाकर रखी गई फोर सेल इन चंडीगढ़ शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। मौके पर ब्रांड राजस्थानी व्हिस्की के 1360 कार्टन में 65 हजार 280 पव्वे बरामद हुए। उक्त शराब की अनुमानित कीमत 60 लाख रूपए आंकी गई है। इस कार्रवाई में जिला आबकारी अधिकारी बारां देवेन्द्र गिरी, जिला आबकारी अधिकारी कोटा विवेक शर्मा, सहायक आबकारी अधिकारी नारायण सिंह तोमर के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक चेतन, प्रदीप मीणा, पीओ प्रमोद सिंह, हंसराज मीणा, पृथ्वीराज सिंह मीणा मय जाप्ता शामिल रहे।
जीरो टाॅलरेंस की नीति —
आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने प्रदेश में अवैध शराब की तस्करी पर रोक के लिए समस्त अधिकारियों को जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बीते दिनों विशेष निरोधात्मक अभियान की समीक्षा वीसी में कहा कि जिन जिलों में अवैध मदिरा पर प्रभावी कार्रवाई नही हुई है, वहां अभियान को जारी रखा जाएगा। प्रदेश में अन्य राज्य की अवैध शराब की तस्करी, निर्माण, विक्रय पर प्रभावी अंकुश के लिए सजगता से कार्य नहीं करने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
Previous
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: पॉलिटेक्निक संस्थानों में पढ़ाई जाएंगी जर्मन-जापानी सहित 4 विदेशी भाषाएं
Next