27/12/25

पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल की एनएसएस इकाई ने बाल वीर दिवस के उपलक्ष में गुरुद्वारे मे टेका माथा एवं की सेवा।

जे कुमार अम्बाला 27 दिसम्बर 2025 : पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में इस सत्र के सात दिवसीय कैंप  के चौथे दिन की शुरुआत स्कूल में वंदे मातरम एवं लक्ष्य गीत गाकर की। इसके पश्चात वॉलिंटियर्स को ग्राउंड में ले जाकर व्यायाम एवं योग करवाया गया। वॉलिंटियर्स में समूह एकता बनाने के लिए एक खेल खिलाया जिसमें चार वॉलिंटियर्स की टीम ने अपने सिर के ऊपर एक बॉल रखकर दौड़ लगाई जिसमें वॉलिंटियर्स में ऊर्जा एवं गर्मी का एहसास बना एवं ठंड के मौसम में उनके शरीर में रक्त संचार हुआ।

पहले सत्र में पीकेआर जैन हेल्थ इंस्टीट्यूट की डॉक्टर अमिता ने वॉलिंटियर्स को एचआईवी एड्स से बचने के तरीके और इससे जुड़ी हुई भ्रांतियां से अवगत कराया। संगीता मक्कड़ एवं वरुण जैन ने डॉक्टर अमिता का टीका लगाकर स्वागत किया।   वॉलिंटियर्स को एचआईवी पर आधारित शॉर्ट मूवी ' मुश्किले' भी दिखाई गई जिसमें उन्हें एचआईवी एड्स  के दौरान होने वाली मुश्किलों की जानकारी दी। प्रधानाचार्या ने डॉक्टर अमिता को पौधा देकर उनका सम्मान किया।

इसके पश्चात वॉलिंटियर्स को  बाल वीर दिवस के अवसर पर सेक्टर 10 के गुरुद्वारे में ले जाया गया जहां उन्होंने माथा टेका एवं चार चौपाई का पाठ सुना।  एवं लंगर प्रसाद ग्रहण किया। सत्र के दूसरे चरण में  वॉलिंटियर्स को स्लम एरिया सेक्टर 8 ले जाया गया जहां उन्होंने बच्चों को गर्म कपड़े एवं खाने का सामान वितरित किया और उन्हें स्वच्छता एवं पढ़ाई के महत्व के बारे में जागरूक किया।

 प्रधानाचार्या नीरू शर्मा ने वॉलिंटियर्स को बालवीर दिवस के उपलक्ष में  उनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी एवं उनके दिखाएं  धर्म मार्ग पर चलने की सीख दी । प्रधानाचार्या ने वॉलिंटियर्स के सामाजिक जागरुकता प्रोग्राम की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं कहा कि इस तरह  के कार्यक्रम स्कूल और समाज को आपस में जोड़ने  की कड़ी का काम करते हैं। कार्यक्रम का अंत राष्ट्रगान को गाकर किया गया।

#PKRJainPublicSchool #NSSCamp #VeerBalDiwas #SocialService #HealthAwareness #HIVAwareness #AmbalaSchoolNews #CommunityService #EducationForChange #YouthEmpowerment #StudentVolunteers #YogaInSchool #HumanityFirst #AmbalaNews

Previous

भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) से ज्यादा रोजगार बढ़ेंगे : न्यूजीलैंड पीएम लक्सन

Next

मार्शल आर्ट्स के हेमंत शर्मा को मिली जापानी ब्लैक बेल्ट