राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को समान सिविल संहिता प्रारूप समिति ने सौंपा यूसीसी का ड्राफ्ट
एन.एस.बाछल, 09 अगस्त, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शनिवार को समान सिविल संहिता प्रारूप समिति के सदस्यों ने मुलाकात कर राजस्थान में समान सिविल संहिता (यूसीसी) के संबंध में तैयार किया गया ड्राफ्ट सौंपा।
इस अवसर पर विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, समिति के सदस्य बसंत सिंह छाबा, रामस्वरूप अग्रवाल, डॉ. शुचि चैहान तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए. सावंत उपस्थित रहे। साथ ही, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
#UniformCivilCode #UCCRajasthan #CMBhajanLalSharma #RajasthanNews #UCCDraft
Previous
आमजन की समस्याओं के समाधान में 'जन अभाव अभियोग निराकरण समिति' बने मजबूत सेतु: राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Next