20/06/25

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर करारा प्रहार-कांग्रेस नेता राहुल गांधी पाकिस्तान के प्रवक्ता

राहुल गांधी पाकिस्तान में जाकर देखें, कि कैसे हिन्दूस्तान ने पाकिस्तान के एयरबेस को तबाह किया - ऊर्जा मंत्री अनिल विज

पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री ने स्वयं कबूला कि हिंदुस्तान ने आप्रेशन सिंदूर में पाकिस्तान एयरबेस तबाह किया- विज

चण्डीगढ, 20 जून- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पाकिस्तानी मीडिया में बार-बार आने पर राहुल गांधी को पाकिस्तान का प्रवक्ता बताया और विपक्ष पर पलटवार करते हुए पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री के ब्यान का हवाला देते हुए याद दिलाया कि पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री स्वयं कबूल रहे हैं कि हिंदुस्तान ने आप्रेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान का एयरबेस तबाह किया, मगर राहुल गांधी नहीं मान रहे, इससे ज्यादा राहुल गांधी जी को ओर क्या चाहिए जब पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री ही इस बात की पुष्टि कर रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी बोल रहे हैं कि हिंदुस्तान ने आपरेशन सिंदूर के माध्यम से कुछ नहीं किया, राहुल गांधी बस भरकर पाकिस्तान ले जाए और दिखाकर लाए कि कैसे हिन्दुस्तान ने पाकिस्तान का एयरबेस तबाह किया है।

Previous

कांग्रेस नेता ने गन प्वाइंट पर जमीन जोतने का काम रुकवाया, मंत्री विज बोले “कांग्रेसी इसी काम में ट्रेंड है”

Next

हिमाचल में भारी बारिश, शिमला में भूस्खलन से दबी गाड़ी, अगले 7 दिन तक का अलर्ट