28/03/25

‘‘हरियाणा विधानसभा में राज्य का (जय जय जय हरियाणा, जय जय जय हरियाणा) बेहतरीन गीत प्रस्तुत किया गया है’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

आरएस अनेजा, चंडीगढ़ 28 मार्च- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘आज हरियाणा विधानसभा में राज्य का (जय जय जय हरियाणा, जय जय जय हरियाणा) बेहतरीन गीत प्रस्तुत किया गया है, जिसमें हरियाणा की भाषा, संस्कृति व भाईचारा को दर्शाया गया है।

उन्होंने कहा कि इस राज्य गीत की एक-एक कापी सदन के सभी सदस्यों को मुहैया करवाई जाए ताकि सदस्य भी इसको कंठस्थ कर सकें, इसको हम अच्छी प्रकार से पढ़ लें, इस गीत को समझ लें ताकि जैसे जन-गण-मन गया जाता है और उसे मन ही मन गाते हैं वैसे ही ये गीत भी गाया जाए’’।

अनिल विज आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र में राज्य गीत के संबंध में बोल रहे थे।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा का राज्य गीत इस प्रकार से हैः-

जय जय जय हरियाणा, जय जय जय हरियाणा

पावन धरती वेदों की, जहां हुआ हरि का आना

जय जय जय हरियाणा, जय जय जय हरियाणा

गीता ज्ञान धरोहर इसकी, महाभारत इतिहास

मुकुट शिवालिक आधार अरावली, यमुना बहती पास

मौज मनावे, कातक न्हावे, पूरी मन की आस

सरस्वती के अमृत रस का, यहीं सदा है वास

सादा जीवन, सादा बाणा, दूध दही का खाना

जय जय जय हरियाणा, जय जय जय हरियाणा

छैल छबीले, मर्द निराले, सुंदर स्याणी नार

होली, दिवाली, ईद, गुरपुरब, मनते तीज त्योहार

भाईचारा जग से न्यारा, बढ़े प्यार में प्यार

दिल दिन दुगनी, अर रात चौगुनी, शिक्षा और व्यापार

बजते डेरू, ढोल, नगाड़े, सांग, रागनी गाना

जय जय जय हरियाणा, जय जय जय हरियाणा

उपजाते हैं फसल सुनहरी, खेतों बीच किसान

खेल खिलाड़ी मेडल लाकर करें देश का मान

सीमाओं पर हरदम चौकस यहां के वीर जवान

छोटा सा प्रदेश, देश की अजब निराली शान

अतिथि देवो भव यहां सेवा धर्म निभाना।

जय जय जय हरियाणा, जय जय जय हरियाणा

----------------------

Previous

‘‘तूफानों से खेलता हूं मैं, मैं खुद भी एक तूफान हूं, मुझ से टकराने वालों के लिए, मैं अंत का पैगाम हूं’’- विज

Next

हिमाचल में ताबड़तोड़ तबादले, 4 IPS अधिकारी बदले गए; ज्ञानेश्वर सिंह बने CID चीफ