करनाल: इंद्री में पश्चिमी यमुना नहर की झाल में फंसा मिला युवक का शव, शिनाख्त के प्रयास जारी
करनाल, 31 अगस्त (अन्नू): करनाल जिले के इंद्री में सोमवार को पश्चिमी यमुना नहर की झाल (रेगुलेटर) में एक युवक का शव फंसा हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की सूचना पर पुलिस तथा गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। प्रसिद्ध गोताखोर प्रगट सिंह और उनकी टीम ने रस्सियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को झाल से बाहर निकाला।
यमुनानगर से लापता युवक होने की आशंका
गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि रात करीब 2 बजे यमुनानगर के एक परिवार का फोन आया था, जिन्होंने बताया कि उनका बेटा पिछले 4-5 दिनों से लापता है और उसने नहर में छलांग लगा दी थी। परिजनों की आशंका के आधार पर गोताखोरों की टीम करनाल से लेकर इंद्री तक नहर में तलाश कर रही थी, जिसके बाद शव इंद्री की झाल में अटका हुआ मिला।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों के आने का इंतजार
मामले की जांच कर रहे अधिकारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और शिनाख्त प्रक्रिया के लिए भिजवा दिया है। यमुनानगर से आ रहे परिवार के सदस्यों द्वारा पहचान किए जाने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि शव लापता युवक का है या किसी अन्य का। यदि शव की पहचान हो जाती है तो पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा, अन्यथा नियम अनुसार शवगृह में सुरक्षित रखवाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
#KarnalNews #IndriNews #HaryanaNews #YamunanagarNews #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
पानीपत: बीमार मां की मदद करने वाले बैंक कर्मी को साइबर ठगों ने फंसाया, सवा लाख की धोखाधड़ी के बाद 4 खाते फ्रीज, पीड़ित का परिवार दहशत में
Next