पानीपत: बीमार मां की मदद करने वाले बैंक कर्मी को साइबर ठगों ने फंसाया, सवा लाख की धोखाधड़ी के बाद 4 खाते फ्रीज, पीड़ित का परिवार दहशत में
पानीपत, 31 अगस्त (अन्नू): हरियाणा के पानीपत (अशोक विहार कॉलोनी) में HDFC बैंक के कर्मी दानिश को तीन युवकों की मदद करना भारी पड़ गया। फरवरी 2026 में कॉलोनी निवासी सुहैल, रेहान और उवेश ने दानिश के पास पहुंचकर अपनी मां के गंभीर रूप से बीमार होने का बताया। उन्होंने बैंकिंग समस्या का हवाला देते हुए तुरंत नकद पैसे की जरूरत जताई। दानिश ने मानवता के नाते अपने विभिन्न क्रेडिट कार्ड खातों से 1.25 लाख रुपये का भुगतान कर दिया।
खाते में साइबर फ्रॉड की रकम भेजी, 4 क्रेडिट कार्ड फ्रीज
युवकों ने दानिश के क्रेडिट कार्ड का 1.25 लाख रुपये का भुगतान उसके खाते में ऑनलाइन करवा दिया। लेकिन इसके दो दिन बाद ही दानिश के एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक के चार क्रेडिट कार्ड ब्लॉक हो गए। बैंक से संपर्क करने पर पता चला कि राजस्थान पुलिस ने उनके खातों में आए पैसों को साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) का बताते हुए फ्रीज करवा दिया है, जिससे दानिश खुद साइबर अपराधियों की सूची में आ गया।
रकम मांगने पर मारपीट और किडनैपिंग की धमकी, परिवार घर में कैद
धोखाधड़ी का पता चलने पर जब दानिश ने आरोपियों से बात की, तो आरोपियों और उनके परिजनों ने उसे जान से मारने और किडनैप करने की धमकी दी। 19 जून को दानिश ने मुख्यमंत्री कार्यालय (CM Window) में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत का पता चलते ही आरोपियों ने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया और अब उनके घर के बाहर संदिग्ध लोग बाइकों पर चक्कर काट रहे हैं, जिससे दानिश और उनका परिवार दहशत में घर के अंदर कैद होने को मजबूर है।
पुलिस का बयान: जांच जारी
थाना पुलिस का कहना है कि सीएम विंडो से शिकायत प्राप्त हुई है। शुरुआती जांच में मामला साइबर फ्रॉड का पाया गया है और इस संबंध में राजस्थान पुलिस से संपर्क साधकर आगामी जांच की जा रही है।
#PanipatNews #HaryanaNews #CyberCrime #HaryanaPolice #PanipatPolice #CyberFraud #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
फतेहाबाद पुलिस के तीन पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त: एसपी निकिता खट्टर ने दी शुभकामनाएं, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई
Next