11/06/25

टीएडी मंत्री ने बांसवाड़ा में आवासीय जनजाति खेलकूद प्रशिक्षण शिविर में कि शिरकत, पूरी लगन से खेले और अपनी प्रतिभा को निखारें

एन.एस. बाछल, 11 जून, जयपुर।

राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद् द्वारा मंगलवार को बांसवाड़ा में आयोजित 21 दिवसीय आवासीय केंद्रीय जनजाति खेलकूद प्रशिक्षण शिविर में  जिला प्रभारी मंत्री एवं जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराडी ने शिरकत की।

इस अवसर पर जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा विभाग मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी पूरी लगन से अपने खेल की तैयारी करे और अपने खेल के माध्यम से देश- प्रदेश का नाम रोशन करें। सरकार खेलों के विकास में पूरी मदद करेगी।

इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बडी संख्या में समाजसेवी और आमजन उपस्थित रहे। 

Previous

वन मंत्री ने जनसुनवाई कर परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Next

आज के मुख्य समाचार और इतिहास