टी-20 वर्ल्ड कप : आज मैदान में उतरेंगे कई दिग्गज, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज का महा मुकाबला - देखे शेड्यूल

आरएस अनेजा, 11 फरवरी नई दिल्ली - टी-20 वर्ल्ड कप के आज 11 फरवरी को पांचवें दिन बड़े मुकाबले हो रहे हैं। पहला मैच दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुबह 11:00 बजे शुरू हुआ। वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाजी कर रहा है।

इसी तरह दिन का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड है, यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 03:00 बजे खेला जाएगा।

वहीं तीसरा व रोमांचक मुकाबला इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज के बीच होगा, यह हाई-प्रोफाइल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 07:00 बजे शुरू होगा।

ग्रुप डी के ही दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड आमने-सामने होंगे। इस मैच से ऑस्ट्रेलिया इस वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज कर रही है। वहीं आयरलैंड को श्रीलंका के हाथों अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

मिशेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम में ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस और ट्रेविस हेड जैसे आक्रामक खिलाड़ी हैं। वहीं गेंदबाजी में टीम स्ट्रगल कर रही है। पैट कमिंस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, वहीं जोश हेजलवुड शुरुआती मुकाबले नहीं खेलेंगे, आयरलैंड में जोश लिटिल, हैरी टैक्टर और जॉर्ज डॉकरैल जैसे खिलाड़ी हैं जो इस टीम को एक मजबूत दावेदार बनाते हैं।

#T20WorldCup #EnglandVsWestIndies #CricketClash #BigMatch #SportsHighlights #CricketFans #MatchSchedule #T20Cricket #WorldCupFever #LiveCricket #CricketLovers #GameDay #Cricket2023 #SportsUpdates #FieldBattle #CricketLegends #MatchTime #FollowTheAction #CricketHighlights #EpicShowdown

Previous

दूसरे सुपर ओवर में साऊथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर जीता रोमांचक मुकाबला

Next

खेल संस्कृति को सुदृढ़ बनाना 'मुख्यमंत्री कप' का मुख्य लक्ष्य: पलवल में खिलाड़ियों के बीच पहुँचीं नगराधीश प्रीति रावत