सुरजेवाला एक हताश कवि की तरह लग रहे हैं, वह वैसे गीत लिख रहे है जैसे कोई डिप्रेशन में लिख रहा हो : मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़, 05 अक्टूबर। हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान पर पलटवार किया है।

रणदीप सुरजेवाला द्वारा किसान विरोधी होने के ट्विट पर व कुछ पंक्तियां लिखने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुरजेवाला को जवाब देते हुए कहा की सुरजेवाला एक हताश कवि की तरह लगे हुए हैं और वैसे ही गीत लिख रहे हैं जैसे कोई डिप्रेशन में लिख रहा हो। मंत्री अनिल विज ने कहा भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार है जितना किसानों के लिए हितकारी है उससे पहले आज तक किसी सरकार ने किसानों पर ध्यान नहीं दिया।

विज ने कहा भले ही केंद्र सरकार है या प्रदेश की सरकार है पूरे पारदर्शिता से किसानों की फ़सल खरीदी जा रही है और किसानों के खातों में डायरेक्ट पैसा जा रहा है। मंत्री अनिल विज ने सुरजेवाला को उनके राज में किसानों के साथ होने वाले व्यवहार को याद करने के लिए कहा और तंज कसा कि कांग्रेस के समय में किसानों को आढ़तियों से पैसे निकलवाने के लिए कितनी-कितनी जिंदगियां रोलनी पड़ती थी।

Previous

कांग्रेस ने लगभग नौ महीने बाद अपना नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष चुना, परंतु कांग्रेस में फिर दिखी गुटबाजी : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Next

कांग्रेस विदेशी पार्टी जिसका जन्म एक अंग्रेज ने किया था, इसलिए यह अंग्रेजों की औलाद है, भाजपा देसी पार्टी जो भारत की तरक्की के लिए काम करती है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज