सेवा संकल्प अभियान : सुभाष पार्क में कल 26 सितंबर को राज्यस्तरीय मंडली ‘नशा मुक्त हरियाणा’ और ‘नमो सेवा गाथा’ नाटक का मंचन करेगी : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अभियान के तहत अम्बाला छावनी में भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे कई सेवा प्रकल्प : मंत्री अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का आह्वान - अधिक से अधिक संख्या में सेवा कार्यक्रमों में शामिल होकर नागरिक उठाए इनका लाभ
अम्बाला, 25 सितम्बर - देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके 25 वर्ष जनसेवा समर्पण के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा संकल्प/सेवा सेतु अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर, 2026 तक अम्बाला छावनी में विभिन्न सेवा प्रकल्पों का आयोजन किया जा रहा है।
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस अभियान के तहत आगामी दिनों में सेवा के कई प्रकल्प आयोजित किए जाएंगे। कल 26 सितंबर शनिवार को अम्बाला छावनी में “नमो सेवा अनकही कहानियां” के तहत अम्बाला छावनी के सुभाष पार्क के ओपन एयर थियेटर में शाम 5:00 बजे राज्यस्तरीय कलाकारों की मंडली द्वारा “नशा मुक्त हरियाणा” और ”नमो सेवा गाथा” नाटक का मंचन किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में हिस्सा लें।
इसी प्रकार 28 सितंबर को बांके बिहार धर्मशाला, महेशनगर में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। अभियान के तहत 29 सितंबर को “सेवा सेतु अभियान” का आयोजन गांव पंजोखरा साहिब में होगा जिसमें कैंप के माध्यम विभिन्न योजनाओं का लाभ नागरिकों को दिया जाएगा। कैम्प में विवाह पंजीकरण, जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र, प्रॉपर्टी टैक्स निवारण, फैमिली आईडी, आधार कार्ड अपडेशन, लाडो लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जैसी प्रमुख सेवाओं के लिए विशेष काउंटर लगाए जाएंगे। लोग इन योजनाओं का मौके पर ही लाभ उठा सकते हैं।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि इसी प्रकार 30 सितंबर को “आंगन मिलन सेवा” के तहत कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें आशा दीदियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा।
इसी प्रकार आगे 2 अक्टूबर को अग्रवाल धर्मशाला में रक्तदान शिविर होगा, 3 अक्टूबर को खेड़ा धर्मशाला दलीपगढ़ में रक्तदान शिविर होगा। इसी तरह 4 अक्टूबर को अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर, 5 अक्टूबर को सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत एसडी कालेज में योजनाओं का मौके पर ही लाभ देने के लिए शिविर आयोजित होगा। 8 अक्टूबर को सेवा सेतु अभियान के तहत रेलवे ऑडिटोरियम में शिविर, 10 अक्टूबर को श्याम नगर स्थित मिक्की मॉडल स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर, 11 अक्टूबर को सेवा के रंग राष्ट्र के संग अभियान के तहत रंगौली कार्यक्रम, 12 अक्टूबर को बांके बिहारी धर्मशाला में स्वास्थ्य जांच शिविर, 14 अक्टूबर को जाटव धर्मशाला में स्वास्थ्य जांच शिविर व 17 अक्टूबर को रंगिया मंडी स्थित अम्बेडकर भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित होगा जिसमें लोग अपने स्वास्थ्य की जांच करवाकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
मंत्री अनिल विज ने अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों को इन सेवा कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर सम्मिलित होकर इनका लाभ लेने का आह्वान किया है।
--------------------------------
Previous
एशियाई गेम्स 2026: हरियाणा के कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड
Next