भाजपा शास्त्री मंडल के नवनियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील शाक्य व अन्य सदस्यों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लिया

अम्बाला/चंडीगढ़, 03 मई – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से आज उनके आवास पर भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी शास्त्री मंडल युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील शाक्य ने सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं के साथ आर्शीवाद लिया।


ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आवास पर ढोल-नगाड़ों की थाप पर “अनिल विज जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मंत्री अनिल विज को फूल-मालाएं पहनाते हुए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही।

इस दौरान मंत्री अनिल विज ने कहा कि युवा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और उन्हें पार्टी के लिए बढ़चढ़ कर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्हें पार्टी नीतियों पर चलते हुए संगठन का अधिक से अधिक विस्तार करना चाहिए। उन्होंने नवनियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील शाक्य को शुभकामनाएं देते हुए सैकड़ों की संख्या में मौजूद युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

ऊर्जा मंत्री ने युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी गतिविधियों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। शास्त्री मंडल प्रधान प्रवेश शर्मा, महामंत्री बलित नागपाल, उप प्रधान सुरेश सरपंच, उप प्रधान रवि वर्मा, एससी मोर्चा प्रधान मोहिंदर सिंह बडोला, युवा मोर्चा पूर्व प्रधान सन्नी तुली, मीडिया सेल से सतीश शाक्य व अशोक ठाकुर के अलावा राजबीर साहपुर, अर्जुन यादव, रवि कुमार, परवीन यादव, संदीप लखानी, मुकेश पाल, अरुण भट्ट, कार्तिक शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

----------------------------------

Previous

"बादल और अंधेरा अब कोई बाधा नहीं! GalaxEye के 'मिशन दृष्टि' उपग्रह ने बदली पृथ्वी अवलोकन की परिभाषा", मोदी ने दी बधाई

Next

फरीदाबाद में धूं-धूं कर जली आई-20 कार: तिगांव क्षेत्र के शनि मंदिर के पास शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग