चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में बदला माैसम, बरसात ने गर्मी से दिलाई राहत
चंडीगढ़, 30 मई (अभी): चंडीगढ़ समेत मोहाली और पंचकूला में शुक्रवार सुबह माैसम बदल गया। शुक्रवार सुबह से काले बादल छाए हुए थे और तेज हवा चल रही थी। इसके बाद बरसात शुरू हो गई। बरसात से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
तपन भरी गर्मी के बाद शुक्रवार सुबह एक बार फिर मौसम ने करवट बदली । बारिश ने शहर का मौसम सुहाना कर दिया और गर्मी से भी राहत दी। इससे तापमान में भी गिरावट आई।
सुबह 9:00 बजे चंडीगढ़ का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले तक यह तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहता था। मौसम विभाग ने पूरी ट्राई सिटी में बारिश होने की संभावना बताई है। साथ ही बताया है कि करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से तेज हवाएं चल सकती है।
Previous
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
Next