देश में स्वच्छ प्रजातांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक मतदाता सूचियां होना जरूरी, एसआईआर शुरू होने का हम स्वागत करते हैं : अनिल विज

अम्बाला, 15 जून - हरियाणा में आज से एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने के प्रश्न पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि एसआईआर चुनावी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण अंग है। पिछले कई साल से यह हुआ नहीं था जिस कारण मतदाता सूचियों में त्रुटि आ गई। जो लोग बदल कर चले गए उनके नाम नहीं कटे, जिनकी 2002 के बाद मृत्यु हुई उनके वोट नहीं कटी, बहुत सारे लोग ऐसे भी है जिन्होंने गलतियां कर के अपने नाम जुड़वाए है जबकि वो मतदाता है नहीं। इसलिए चुनाव आयोग का यह संवैधानिक अधिकार है कि देश में स्वच्छ प्रजातांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक मतदाता सूचियों पर चुनाव कराए जाए और हम इसका स्वागत करते हैं और हर नागरिक को इसमें सहयोग करना चाहिए। बीएलओ हर घर जाएंगे और उन्हें सही जानकारी देनी चाहिए ताकि सूचियां ठीक बन सके।

-----------------------------------------

Previous

जेपी इंफ्राटेक घर खरीदार घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, ₹100 करोड़ की अचल संपत्तियां अनंतिम रूप से कुर्क

Next

आयुष मंत्रालय ने यूट्यूब पर सीधे योग प्रसारण के सबसे अधिक दर्शकों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया